समाचार
उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे, भाई-बहन सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत
सड़क हादसों के हिसाब से उत्तराखंड में आज का दिन काफी खराब रहा, दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। देहरादून – हरिद्वार हाईवे पर जहां एक भाई- बहन की मौत हो गई, वहीं रुद्रपुर में काम पर जा रहे दो जवान युवकों की मौत हो गई। पहली घटना दून-हरिद्वार हाइवे में मोतीचूर के पास सड़क पर पड़ीं ईँट पर बाइक फिसलने से हुई। इससे चचेरे…
सीमा पर तनाव : अपने अधिकारी की शहादत के बदले भारत ने मार दिए 8 पाकिस्तानी सैनिक
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। राजौरी से पुंछ तक पाकिस्तानी सेना की सोमवार को दिनभर जारी रही गोलाबारी का देर शाम भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना ने जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक की आठ चौकियों को तबाह कर दिया और आठ पाक सैनिकों को मार गिराया। सीमा पार नुकसान काफी हुआ है। वहां एंबुलेंस आ-जा रही हैं। दरअसल…
उत्तराखंड : खेत से घास लेकर गया व्यक्ति जिंदा नहीं पहुंचा घर, इलाके में पहली बार हुआ ऐसा
ये घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र की है, यहां एक व्यक्ति अपने खेत से अपने मवेशियों के लिए घास लेकर निकला, लेकिन वो जिंदा घर नहीं पहुंच पाया, रास्ते में उसकी हत्या हो गई और हत्या के कारणों का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इलाके के लोगों का कहना है कि ये उनके क्षेत्र में हत्या का पहला मामला है। अमर उजाला अखबार की एक…
गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक बारूद के ढेर पर बैठा है उत्तराखंड, कभी भी आ सकती है त्रासदी
उत्तराखंड में कभी भी आठ रिक्टर से ज्यादा का विनाशकारी भूकंप आ सकता है। राज्य की जमीन के नीचे 90 से 95 प्रतिशत तक भूकंपीय ऊर्जा जमा है, जो कभी भी बड़े भूकंप के रूप में बाहर आ सकती है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के साथ ही वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के शोध में इसकी पुष्टि हुई है। अब 22 अप्रैल को हिमाचल के मंडी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो…
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव में समन्वय के लिए भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक, पिथौरागढ़ और बनबसा में आयोजित
उत्तराखण्ड में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन लगातार कसरत कर रहा है। इन्ही प्रयासों के मद्देनजर चंपावत जिले के बनबसा एनएचपीसी सभागार में भारत व नेपाल के अधिकारियों के मध्य शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने की लेकर वार्ता की गई। जिसमें सीमा क्षेत्र शान्तिपूर्ण चुनाव को लेकर भारतीय प्रशासन द्वारा नेपाल प्रशासन से सहयोग मांगा गया। जिसमें नेपाल प्रशासन द्वारा भारत…
उत्तराखंड : चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की कार नदी में गिरी, दो लोग लापता
उत्तराखंड के चकराता में हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर पुलिसकर्मियों की एक कार टौंस नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोग लापता हो गए। जबकि, दो अन्य ने नदी से निकलकर अपनी जान बचाई। दरअसल अंतर्राज्यीय बैरियर मीनस में चुनाव के चलते चेक पोस्ट बनाई गई है। यहां कालसी थाने से कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी तैनात थे जो मीनस पाटन में कार से सब्जी ले कर…
पाकिस्तानी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत ने लॉन्च किया उपग्रह, 28 विदेशी उपग्रहों का भी साथ में किया प्रक्षेपण
भारत को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज एक और सफलता मिल गई, ISRO ने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी-45 के जरिये नवीनतम निगरानी उपग्रह एमिसैट को अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया। श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन केन्द्र से एमिसैट के साथ 28 अन्य वेदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया। विदेशी उपग्रहों में 24 उपग्रह अमरीका, दो लिथुआनिया और एक-एक स्विट्जरलैंड और स्पेन के हैं। भारत का प्रमुख उपग्रह जिसे EMISAT कहा…
Breaking News सेना ने कश्मीर में किए 4 खूंखार आतंकी ढेर, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी थे सभी
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, पुलवामा जिले के लस्सीपुरा इलाके में सेना और सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया । ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे । दरअसल सुरक्षाबलों को पुलवामा के लस्सीपोरा में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने चार…
उत्तराखंड की बेटी होली मनाने के ठीक बाद निकल गई एक खतरनाक अभियान में, सफलता कर देगी देश का नाम रोशन
इसी मंगलवार को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पर्वतारोही अमीषा चौहान को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए रवाना किया। अमीषा 28 मार्च को माउंट एवरेस्ट पर विजय के लिए अभियान शुरू कर चुकी हैं। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी। कहा कि उनके प्रयासों से राज्य के युवाओं विशेषकर बालिकाओं को साहसिक खेलों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। दून की बेटी अमीषा पूर्व में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची…
मेरी सरकार ने नये भारत के निर्माण के लिए प्रभावी प्रयास किए – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने नये भारत के निर्माण के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं। नई दिल्ली में एक प्राइवेट टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया में पिछले पांच साल में भारत की हैसियत बढ़ने से बहुत बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, जलवायु परिवर्तन, मिसाइल टेक्नोलोजी, आर्थिक अपराधियों और आतंकवाद जैसे मुद्दों से निपटने में वैश्विक व्यवस्था के…
