समाचार
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ लॉन्च किया ‘स्पोर्ट्स रोडमैप’, स्टीव वॉ समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
10 July 2026. मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और खेल संबंधों को एक नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (10 जुलाई, 2026) ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन भी मौजूद रहीं। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के जश्न के इस ऐतिहासिक मौके पर स्टीव…
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा पर बड़ा फैसला, बजट मद समाप्त, दीनी तालीम के साथ विज्ञान-गणित पढ़ना हुआ अनिवार्य
10 July 2026. Dehradun. उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सूबे की अल्पसंख्यक शिक्षा प्रणाली को लेकर एक बेहद बड़ा प्रशासनिक और वित्तीय फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2027-28 से “अरेबिया मदरसों को अनुदान” संबंधी बजट मद को पूरी तरह से समाप्त करने को मंजूरी दे दी गई है। अब राज्य के सभी 452 पंजीकृत मदरसों को नए…
‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह
10 July 2026. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे…
मेलबर्न में पीएम मोदी: भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में हुए बड़े समझौते, मार्वल स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित
9 July 2026. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित तीसरे ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन’ में भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथनी अल्बनीज ने की। गवर्नमेंट हाउस आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का पीएम अल्बनीज ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें ‘सेरेमोनियल वेलकम’ (औपचारिक स्वागत) दिया गया। दोनों नेताओं के बीच पहले आमने-सामने और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक बातचीत…
मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश, कम ऋण-जमा अनुपात वाले जनपदों में विशेष अभियान चलाने को कहा
9 July 2026. Dehradun. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैंकों से आम…
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
9 July 2026. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व तथा जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के…
PM मोदी ने इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का किया दौरा, ASI करेगा इस विश्व धरोहर का संरक्षण
8 July 2026.: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया के योग्याकार्टा में स्थित यूनेस्को (UNESCO) के प्रसिद्ध विश्व धरोहर स्थल ‘प्रम्बानन मंदिर परिसर’ (Prambanan Temple Complex) का दौरा किया। इस दौरे पर एक विशेष सम्मान देते हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने यहाँ एक पट्टिका (plaque) का अनावरण किया, जिसके साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा इस मंदिर परिसर के…
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आजीविका संवर्धन और जल संरक्षण पर प्रभावी नीति निर्माण पर दिया जोर
8 July 2026. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसांख्यिकीय चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी एवं दूरदर्शी नीति निर्माण की…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
8 July 2026. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर में 200 हैण्डपम्प का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.43 करोड़, रूडकी शहर सीवरेज हेतु ₹ 3.16 करोड तथा न्यू हरिद्वार मॉडल कालौनी और गोविन्दपुरी में क्षतिग्रस्त वितरण पाईप लाईन का प्रतिस्थापन हेतु ₹ 4.50 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित गढ़वाल एवं…
जकार्ता में पीएम मोदी, इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित, संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने
7 July 2026. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा ने दोनों देशों के कूटनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। जकार्ता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का न केवल भव्य स्वागत हुआ, बल्कि उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा गया। इसके साथ ही उन्होंने इंडोनेशियाई संसद को संबोधित कर एक नया इतिहास रच दिया, क्योंकि वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।…
