Skip to Content

उत्तराखंड : महिला सेे रिश्वत ले रहा था तहसील का अधिकारी, रंगे हाथों गिरफ्तार, मचा हड़कंप

उत्तराखंड : महिला सेे रिश्वत ले रहा था तहसील का अधिकारी, रंगे हाथों गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Closed
by April 8, 2022 News

8 April. 2022. Haridwar. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक तहसील के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह अधिकारी काम करवाने के एवज में एक महिला से रिश्वत ले रहा था, तभी विजिलेंस की टीम ने वहां छापा मारा और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना शुक्रवार सवेरे तहसील खुलने के बाद की है, मिली जानकारी के अनुसार तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात राजकुमार सैनी ने एक महिला से उसके किसी काम के एवज में 15000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। उसके बाद महिला की ओर से इस बात की शिकायत विजिलेंस से की गई, विजिलेंस के बिछाए हुए जाल के तहत महिला शुक्रवार सवेरे ₹15000 लेकर कानूनगो राजकुमार सैनी के पास पहुंची। महिला ने जैसे ही कानूनगो को ₹15000 दिए, तुरंत विजिलेंस की टीम ने कानूनगो राजकुमार सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है, घटना के सिलसिले में विजिलेंस कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में महिला की ओर से विजिलेंस को पहले ही जानकारी दे दी गई थी जिसके बाद विजिलेंस ने जांच जाल बिछाया और राजकुमार सैनी के पास महिला को रिश्वत के पैसे लेकर भेजा। राजकुमार सैनी जब महिला से रिश्वत के पैसे ले रहा था उसी वक्त विजिलेंस के कर्मचारियों ने सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तहसील परिसर में पुलिस की भी मौजूदगी रही। इस घटना की चर्चा पूरे रुड़की इलाके में हो रही है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media