Skip to Content

गर्व : नेगी दा और दीवान सिंह बजेली को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, उत्तराखंड में खुशी की लहर

गर्व : नेगी दा और दीवान सिंह बजेली को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, उत्तराखंड में खुशी की लहर

Closed
by April 9, 2022 News

9 April. 2022. New Delhi/ Dehradun. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 44 प्रतिष्ठित कलाकारों (4 फेलो और 40 पुरस्कार विजेताओं) को वर्ष 2018 के लिए संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप एवं संगीत नाटक पुरस्कार और वर्ष 2021 के लिए ललित कला अकादमी की 3 फेलोशिप तथा 20 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। इस दौरान उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिये दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पारंपरिक लोक गीत व संगीत के क्षेत्र में तथा दीवान सिंह बजेली को अभिनय कला में योगदान के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है। नरेन्द्र सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल तथा दीवान सिंह बजेली सोमेश्वर अल्मोड़ा के मूल निवासी है।

प्रदेश में इसको लेकर खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिये दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक लोक गीत के क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अदाकारी के क्षेत्र में दीवान सिंह बजेली को दिया गया सम्मान प्रदेश का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लोक गीत संगीत एवं अभिनय कला को भी पहचान मिली है।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कलाकारों के साथ-साथ इससे जुड़े शिक्षकों एवं विद्वानों को भारत द्वारा प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय सम्मान हैं। इन पुरस्कारों के विजेताओं का चयन संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिष्ठित संगीतकार, नर्तक, थिएटर से जुड़े कलाकार एवं इन विषयों के विद्वान और भारत सरकार, राज्य सरकारों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media