Skip to Content

राहुल, मनमोहन, सोनिया का मोदी पर हमला, शाह ने कहा सत्ता के भूखे हैं।

राहुल, मनमोहन, सोनिया का मोदी पर हमला, शाह ने कहा सत्ता के भूखे हैं।

Be First!
by April 29, 2018 News

रविवार को दिल्ली में कांग्रेस ने जनआक्रोश रैली का आयोजन किया, पार्टी ने इस रैली में देश भर से अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया, इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संबोधित किया। राहुल गाँधी ने ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करते हुए सबसे पहले पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि “वो जहां भी जाते हैं झूठ बोलते हैं, देश का किसान आज खुश नहीं है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने इस रैली में केंद्र की भाजपा सरकार पर उसके ‘अधूरे वादों और बांटने वाली राजनीति’ को लेकर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि घूस और भ्रष्टाचार के मामलों पर देश के चौकीदार एक शब्द भी नहीं बोले। राहुल ने रैली में कहा कि मोदी देश के संस्थानों को कमजोर कर रहे हैं और लोया मामले पर चुप हैं। राहुल ने चीन में डोकलाम पर कुछ न बोलने का भी मोदी पर आरोप लगाया।

राहुल से पहले रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा “देश में परेशानी का माहौल है। छोटे कारोबारी, किसान, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं, राजनैतिक विरोधियों को सरकारी संस्थाओं के ज़रिये निशाना बनाया जा रहा है।

रैली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि ये सरकार किसान विरोधी है, किसान कर्ज के नीचे दबे जा रहे हैं, हर तरफ से कर्ज माफ करने की आवाजें उठ रही हैं, चार साल पहले मोदी सरकार ने भारत की जनता से बहुत से वादे किये थे, जाहिर है उनमें से किसी वादों को भी पूरा करने में ये सरकार कामयाब नहीं रही।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली पर ट्वीट के माध्यम से हमला किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “एक वंश और उनके दरबारी एक के बाद एक जनादेश के चलते राज्यों से बेदखल हो रहे हैं और अब वे जनाक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। आज की कांग्रेस रैली कुछ और नहीं, बल्कि परिवार आक्रोश रैली है, जो उनकी बढ़ती अलोकप्रियता को उजागर करती है।” भाजपा अध्यक्ष ने अगले ट्वीट में लिखा 125 करोड़ भारतीयों ने कांग्रेस की विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है। कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति सबके सामने आ गई है। कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली पर केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस द्वारा जन आक्रोस रैली आयोजन सत्ता को हासिल करने के लिए किया गया है। कांग्रेस सत्ता के बगैर नहीं रह सकती और यही वजह है कि राहुल गांधी सत्ता का ख़ाब देख रहे हैं।

Mirror News

( हमसे जुड़ने के लिए CLICK करें)

अपने आर्टिकल हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media