Skip to Content

देखिए मोदी ने ‘मन की बात’ में मडुवा, चौलाई और बागेश्वर को लेकर क्या कहा ?

देखिए मोदी ने ‘मन की बात’ में मडुवा, चौलाई और बागेश्वर को लेकर क्या कहा ?

Be First!
by April 29, 2018 News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को रेडियो पर अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिये लोगों से बात कर रहे थे, अपनी बातचीत में मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ किसान देश-भर के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं | उन्होंने संगठित प्रयासों से न सिर्फ़ अपना बल्कि अपने क्षेत्र का भी भाग्य बदल डाला | उत्तराखंड के बागेश्वर में मुख्य रूप से मंडुवा, चौलाई, मक्का या जौ की फसल होती है | पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से किसानों को इसका उचित मूल्य नहीं मिल पाता था, लेकिन कपकोट तहसील के किसानों ने इन फसलों को सीधे बाज़ार में बेचकर घाटा सहने के बजाये,उन्होंने मूल्य वृद्धि का रास्ता अपनाया, value addition का रास्ता अपनाया | उन्होंने इन्हीं खेत पैदावार में से बिस्कुट बनाना शुरू किया और बिस्कुट बेचना शुरू किया|

उस इलाके में तो ये बड़ी पक्की मान्यता है कि लौह-तत्व से युक्त ये बिस्कुट गर्भवती महिलाओं के लिए तो एक प्रकार से बहुत उपयोगी होते हैं | इन किसानों ने मुनार गाँव में एक सहकारी संस्था बनाई है और वहाँ बिस्कुट बनाने की फैक्ट्री खोल ली है | किसानों की हिम्मत देखकर प्रशासन ने भी इसे राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जोड़ दिया है | ये बिस्कुट अब न सिर्फ बागेश्वर ज़िले के लगभग पचास आंगनवाड़ी केन्द्रों में, बल्कि अल्मोड़ा और कौसानी तक पहुँचाये जा रहे हैं | किसानों की मेहनत से संस्था का सालाना टर्नओवर न केवल 10 से 15 लाख रूपये तक पहुँच चुका है बल्कि 900 से अधिक परिवारों को रोज़गार के अवसर मिलने से ज़िले से होने वाला पलायन भी रुकना शुरू हुआ है | पीएम मोदी ने ये बात तब कही जब वो लोगों से दूरदर्शन न्यूज़ का गुड न्यूज़ इंडिया कार्यक्रम देखने को कह रहे थे। इसके अलावा मोदी ने इस बार की मन की बात में देश के लिए मेडल जीतने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों की तारीफ की, फिट इंडिया आंदोलन चलाने की बात कही जिसमें योग का बड़े महत्व को समझाया। तीन मंत्रालयों के सहयोग से स्वच्छ भारत इंटर्नशिप करने के लिए युवाओं को कहा, जल संरक्षण में जनभागीदारी की अहमियत को लेकर बात की, बुद्ध पूर्णिमा और रमजान को भी याद किया। प्रधानमंत्री मोदी की पूरी मन की बात आप यहां सुन सकते हैं…….
[fvplayer src=”https://www.youtube.com/watch?v=nlqI5gE06wM”]
सौ. दूरदर्शन

Mirror News

(हमसे जुड़ने के लिए CLICK करें)

( अपने आर्टिकल और विचार हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media