Skip to Content

उत्तराखंड की नेवी अधिकारी वर्तिका के नेतृत्व में नेवी के दल की समुद्र विजय गाथा

उत्तराखंड की नेवी अधिकारी वर्तिका के नेतृत्व में नेवी के दल की समुद्र विजय गाथा

Be First!
by May 23, 2018 News

एक छोटी नौका के जरिये पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों का दल स्वदेश वापस लौट आया है, INSV Tarini नाम की नौका पर नेवी की 6 महिला अधिकारियों का दल आठ महीने का अपना सफर पूरा कर सोमवार को गोवा समुद्र तट पर वापस आ गया।

गोवा में इनका स्वागत रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद किया, तो बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी इन महिला अधिकारियों से मुलाकात की।


दरअसल उत्तराखंड की रहने वाली भारतीय नौ-सेना की अधिकारी लेफ्टनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में भारतीय नौ-सेना की 6 महिला अधिकारी अपनी नाव INSV Tarini के जरिये दुनियां भर का चक्कर लगाने के लिए निकली थीं। इन महिला अधिकारियों की होली खास रही क्योंकि होली के दिन ये सभी अधिकारी अपनी नाव के साथ दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन समय से पहले पहुंच गयीं, जहां पहुंचकर इन महिलाओं ने खूब होली खेली, केपटाउन में इनका स्वागत भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने किया। इन फोटोग्राफ में आप इन महिलाओं का उत्साह देख सकते हैं।




INSV Tarini ने सितंबर में गोवा से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, और इस पूरी यात्रा में इसे आठ महीने का समय लगा।

अपनी यात्रा के दौरान इन अधिकारियों को कई जगह पर खतरनाक समुद्री तुफान का भी सामना करना पड़ा ।

इस महिला अधिकारियों के दल का नेतृत्व ले. कमांडर वर्तिका जोशी ने किया, दल में ले.क. प्रतिभा जामवाल, ले.क. पी स्वाथी, लेफ्टनेंट पायल गुप्ता, विजया देवी और पी एश्वर्या शामिल थे। ये सभी फोटोग्राफ नौ-सेना की ओर से जारी किये गये हैं।


इस दल न सिर्फ पूरी दुनियां का चक्कर लगाया बल्कि अपनी यात्रा के दौरान समुद्रीय पारिस्थितिकी का अध्ययन भी किया। लेफ्टनेंट कमांडर वर्तिका जोशी उत्तराखंड के श्रीनगर की रहने वाली हैं, उनकी स्कूली शिक्षा-दीक्षा श्रीनगर और रिषिकेश में हुई है।

Mirror News

( हमसे जुड़ने के लिए CLICK करें)

( For Latest News Update CLICK here)

( अपने आर्टिकल , विचार और दूसरी जानकारियां हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media