Skip to Content

Home / समाचारPage 988

उत्तराखंड को केंद्र से मिला 2675 करोड़ का कैंपा फंड, जानिए क्या है ये

केंद्र सरकार ने काफी समय से लंबित कैंपा फंड की 2675 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड को प्रदान कर दी है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उत्तराखंड के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को इस धनराशि का चेक प्रदान किया। कैंपा (कंपनसेट्री एफॉरेस्टेशन मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी) फंड का इस्तेमाल वनों के कटने से होने वाले नुकसान, पर्यावरण संरक्षण, खनन और विकास उपक्रम की स्थापना की वजह…

उत्तराखंड में गुलदारों में आ रहा है बड़ा परिवर्तन, इंसानों पर हमले और बढ़ेंगे इससे, विशेषज्ञ चिंतित

उत्तराखंड के गुलदारों में बड़ा परिवर्तन सामने आ रहा है, वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि ये परिवर्तन आने वाले समय में यहां रहने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उत्तराखंड में गुलदारों की संख्या काफी ज्यादा है ऐसे में गुलदारों के अंदर आ रहे ये परिवर्तन राज्य में वन्यजीव-मानव संघर्ष को और बढ़ाएंगे। राज्य के एक अखबार ने प्रसिद्ध शिकारी लखपत सिंह रावत के हवाले…

फिटनेस सरकारी आंदोलन नहीं, जन आंदोलन बनना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वीरता और फिटनेस को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में ‘फिट इंडिया’ आंदोलन का शुभारंभ किया और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह ही इसे भी देश के कोने-कोने में पहुंचाकर जन आंदोलन बनाना होगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का दिन है…

उत्तराखंड : पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, पूरे राज्य में पुलिस को किया गया अलर्ट

उत्तराखंड में पुलिस के लिए आने वाले कुछ दिन काफी चुनौतीपूर्ण हैं, एक जगह पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा वहीं पूरे राज्य में पुलिस अधिकारियों से सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है। दरअसल सितंबर के पहले सप्ताह के आसपास पूरे राज्य में गढ़वाल विश्वविद्यालय को छोड़ सभी कॉलेजों और डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने हैं। इसको लेकर अब पूरे प्रदेश में…

अब प्लास्टिक कचड़े से बनेगा डीजल, IIP देहरादून में देश की पहली फैक्ट्री का उद्घाटन

अब जल्द ही प्लास्टिक के कचड़े से डीजल बनाकर उससे वाहन चलाए जाएंगे, ये शुरुआत उत्तराखंड में की जा रही है ।इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम में हर दिन 1 टन से ज्यादा प्लास्टिक कचड़े को डीजल में बदला जाएगा। संस्थान में ऐसी ही एक प्लास्टिक के कचड़े को डीजल में बदलने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह…

उत्तराखंड : ITBP भर्ती के लिए आए युवक को अधिकारियों ने मरवा डाला ? 3 जवान हंगामे के बाद गिरफ्तार

आईटीबीपी की भर्ती के लिए उत्तराखंड का एक युवक आइटीबीपी के कैंप तक पहुंचा और उसके बाद भर्ती के दौरान उसका कुछ भार्ती अधिकारियों और जवानों से झगड़ा हो गया और फिर वह लापता हो गया । परिजनों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद उसका शव भर्ती स्थल के पास में ही मिला। इस सिलसिले में अब 3 जवानों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक सूरज हल्दूचौड़…

उत्तराखंड : पत्नी पर कर रहा था खुखरी से हमला, बीच में आया पुलिसकर्मी, कर दिया लहूलुहान

उत्तराखंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, एक व्यक्ति अपने परिवार और पत्नी पर खुखरी से जानलेवा हमला करने जा रहा था, इसी बीच पुलिस को खबर लग गई। एक बहादुर सिपाही घटनास्थल पर पहुंच गया, जैसे ही पति खुखरी से अपनी पत्नी पर हमला कर रहा था, बहादुर पुलिसकर्मी बीच में कूद पड़ा। खुखरी पुलिसकर्मी पर जा लगी, इसके बाद पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गया। ये घटना…

उत्तराखंड : भीषण सड़क दुर्घटना में चमत्कार ने ही बचाई मासूम की जान, तस्वीरें देखें

उत्तराखंड में एक वाहन के गहरे खड्डे में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक मासूम बच्चे सहित 3 लोग घायल हो गए हैं। चमत्कार की बात यह है कि इतनी खतरनाक सड़क दुर्घटना के बावजूद भी छोटे बच्चे को सिर्फ मामूली चोट आई है। ये दुर्घटना तवाघाट रोड पिथोरागढ़ उत्तराखंड में 24 अगस्त (कल) दोपहर को हुई। एक्सीडेंट में एक सीमेंट से भरे ट्रक…

उत्तराखंड : बादल फटने से आई आपदा से 13 साल से लावारिस लड़का मां-बाप से मिला, चमत्कार किया एसडीआरएफ के एक जवान ने

उत्तराखंड में हाल ही में आई आपदा के कारण एक लड़का जो 13 साल से अपने मां बाप से बिछड़ा हुआ था, वह अपने मां-बाप से मिल गया । यह कहानी फिल्मी जरूर लग रही है लेकिन यह हकीकत में देखने को मिली जब हाल ही में उत्तरकाशी के आराकोट इलाके में बादल फटने के कारण कई गांवों में आफत आ गई । दो। दर्जन के करीब लोग इसमें मारे…

उत्तराखंड : जाने-माने बाबा पर लगा दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, आश्रम में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में एक जाने-माने बाबा पर दो महिलाओं से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद जहां एक ओर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है वहीं बाबा के आश्रम में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने देहरादून के सहस्रधारा स्थित परमधाम न्यास आश्रम के संचालक चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में राजपुर थाने में मुकदमा…

Loading...
Follow us on Social Media