Skip to Content

अब प्लास्टिक कचड़े से बनेगा डीजल, IIP देहरादून में देश की पहली फैक्ट्री का उद्घाटन

अब प्लास्टिक कचड़े से बनेगा डीजल, IIP देहरादून में देश की पहली फैक्ट्री का उद्घाटन

Closed
by August 27, 2019 News

अब जल्द ही प्लास्टिक के कचड़े से डीजल बनाकर उससे वाहन चलाए जाएंगे, ये शुरुआत उत्तराखंड में की जा रही है ।इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम में हर दिन 1 टन से ज्यादा प्लास्टिक कचड़े को डीजल में बदला जाएगा। संस्थान में ऐसी ही एक प्लास्टिक के कचड़े को डीजल में बदलने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस फैक्ट्री का उद्घाटन किया।

दरअसल वातावरण में मौजूद प्लास्टिक कचड़ा पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। ये कचड़ा विघटित नहीं होता और पानी के साथ-साथ हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में प्लास्टिक कचरे से बिजली बनाने की ये मुहीम एक तरफ हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करेगी वहीं प्लास्टिक कचड़े से भी धरती को मुक्ति मिल सकती है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media