Skip to Content

उत्तराखंड : जाने-माने बाबा पर लगा दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, आश्रम में मचा हड़कंप

उत्तराखंड : जाने-माने बाबा पर लगा दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, आश्रम में मचा हड़कंप

Closed
by August 25, 2019 News

उत्तराखंड में एक जाने-माने बाबा पर दो महिलाओं से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद जहां एक ओर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है वहीं बाबा के आश्रम में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने देहरादून के सहस्रधारा स्थित परमधाम न्यास आश्रम के संचालक चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चंद्रमोहन महाराज ने मिशन से जुड़ी अन्य महिला के साथ भी दुराचार किया। पुलिस ने आश्रम पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

महिला का आरोप है कि वह 22 जून 2018 को मीटिंग में शामिल होने के लिए ग्राम शेरा सहस्रधारा स्थित आश्रम में गई थी। दिन में मीटिंग समाप्त होने के बाद वह रात को आश्रम के टीन शेड में सो रही थी। आरोप है कि रात्रि 12 बजे आश्रम के जनेऊ क्रांति के अध्यक्ष कुलदीप निवासी मुजफ्फरनगर की पत्नी सरिता तथा आश्रम के श्रीमहंत नीरज की पत्नी अलका महिला के पास टीन शेड में आईं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने पीड़ित को बताया कि जरूरी काम से चंद्रमोहन महाराज ने अपने कमरे में बुलाया है। इस पर महिला आश्रम में मौजूद चंद्रमोहन महाराज के कमरे में पहुंची। आरोप है कि कमरे में चंद्रमोहन महाराज और कुलदीप मौजूद थे। आरोप है कि चंद्रमोहन महाराज और कुलदीप ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

वहीं दूसरी महिला का आरोप है कि उसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसको धमकी दी गई कि उसका अश्लील वीडियो बनाया गया है, जिसको वायरल कर दिया जाएगा। हालांकि इस पूरे मामले में एक महिला ऐसे शख्स की पहचान की है जिसके खिलाफ बाबा ने पहले ही मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस षड्यंत्र के पहलू की भी जांच कर रही है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media