Skip to Content

Home / समाचारPage 972

रूस में पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा भारत आंतरिक मामलों में बाहरी दखल के खिलाफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के अपने ऐतिहासिक दौरे पर  पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने 20वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में बगैर नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस और भारत किसी देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के खिलाफ हैं। उन्होंने ये बात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

उत्तराखंड : मेले से आ रहे पति-पत्नी पर तेंदुए का हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

उत्तराखंड में इलाके के मेले से घर लौट रहे पति-पत्नी पर तेंदुए ने हमला कर दिया, इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है। यह घटना पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक की है, यहां मोस्टामानू मेले से घर लौट रहे पपदेव गांव के मनोज…

देहरादून में डेंगू मच्छर हुआ और खतरनाक , पूरे राज्य में मरीजों की संख्या 1000 के पार, 7 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अथक प्रयासों के बावजूद भी उत्तराखंड में डेंगू की बीमारी नियंत्रित नहीं हो पा रही है, पूरे राज्य में डेंगू मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर चुकी है! सबसे ज्यादा असर देहरादून में देखने को मिल रहा है, उसके बाद हल्द्वानी और राज्य के मैदानी इलाकों में ! मैदानी इलाकों से निकलकर यह बीमारी पहाड़ों की ओर भी फैलती जा रही है…

कम नशे की भांग और तिमूर की खेती भी लाभकारी, पिथौरागढ़ दौरे के दौरान कहा मुख्यमंत्री ने

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ का दौरा किया, यहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने यहां 119.77 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया। 10वीं, 12वीं बोर्ड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि वितरित की। जिले की थरकोट झील का निर्माण दिसंबर 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री…

पूर्व CM हरीश रावत के खिलाफ CBI दर्ज करेगी FIR, एजेंसी ने अदालत को दी ये जानकारी

सीबीआई पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ FIR दर्ज करेगी, एजेंसी की ओर से यह जानकारी नैनीताल उच्च न्यायालय में दी गई ! 2016 में अपनी सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के एक स्टिंग के सार्वजनिक होने के बाद रावत के खिलाफ सीबीआई प्राथमिक जांच कर रही थी, सीबीआई की जांच के खिलाफ हरीश रावत की ओर से नैनीताल उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की गई थी,…

पहाड़ से निकला होटल में काम करने, चीन पहुंचकर बना फिल्म हीरो और कई रेस्टोरेंट का मालिक

एक लड़के ने पहाड़ छोड़ा और वो मुंबई जाकर होटलों में काम करने लगा, कई सालों तक मेहनत करने के बाद उसकी किस्मत उसे चीन लेकर पहुंची और आज वो चीनी फिल्मों में अभिनय भी कर रहा है, साथ ही चीन में कई भारतीय रेस्टोरेंट्स का मालिक भी है ! आइए जानते हैं इस व्यक्ति के बारे में! हम बात कर रहे हैं देव रतूड़ी की। टिहरी गढ़वाल के केमरिया…

उत्तराखंड : गांव में भारी बारिश से मकान गिरा, एक लड़की की दबकर मौत, दो मवेशी भी मलबे में दबे

उत्तराखंड में एक गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिसमें दबकर एक लड़की की मौत हो गई जबकि 2 मवेशी भी जिंदा दब गए हैं। ये घटना अल्मोड़ा जिले के विकास खंड धौलादेवी के अन्तर्गत जाजर गांव की है, आज मंगलवार सवेरे तीन बजे तेज बारिश से हुए भूस्खलन से कमला देवी पत्नी स्व.देवीदत्त का मकान दब गया। घर में उस समय पांच लोग सोये हुए थे। इस…

देहरादून में गुरुवार से अतिक्रमण हटाओ महाअभियान चलेगा, कई अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

देहरादून शहर में अब गुरुवार से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के महाभियान की शुरुआत होने जा रही है। अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) के नेतृत्व में एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, लोनिवि, सिंचाई, ऊर्जा, राजस्व समेत अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय से अभियान की रूप-रेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है, जिनके कार्यकाल के दौरान हटाए स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण…

उत्तराखंड : पति से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, कुछ ऐसा हुआ कि चली गई जान

उत्तराखंड में एक महिला अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, तभी एक ऐसी घटना घट गई कि महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ये घटना उत्तराखंड के श्रीनगर की है, उफल्डा में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के लिए यहां हॉस्टल…

उत्तराखंड : बहू ने सास पर फेंकी खौलती चाय, बहू को समझा रही थी सास, जिसने सुना वो हैरान

एक सास ने जब अपनी बहू को समझाने की कोशिश की तो बदले में बहू ने सास के ऊपर खौलती हुई चाय फेंक दी, इस पूरी घटना में सास बुरी तरह झुलस गई है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की है, शहर के मोहल्ला शिवनगर ट्रांजिट कैप में अंकित अपने परिवार के साथ रहता है, अंकित की पत्नी…

Loading...
Follow us on Social Media