समाचार
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने शहीद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किये, कहा सरकार परिजनों के साथ खड़ी है
जॉलीग्रांट, देहरादून 17 Oct. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद ने…
Uttarakhand खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा रोकी, सीएम ने मुख्य सचिव को भारी बारिश के अलर्ट के बीच दिये जरूरी निर्देश, सभी जिलों में सोमवार को स्कूल बंंद
Dehradun, 17 Oct 2021 : उत्तराखंड में रविवार और सोमवार को मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो भी रही है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान है। इसको देखते हुए बद्रीनाथ को छोड़कर बाकी तीनों धामों की यात्रा को जो जहां है वहीं पर रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटर नेशनल अकादमी का किया शुभारंभ, कहा लोक संस्कृति हमारी पहचान है
17 Oct. 2021, Dehradun : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नालापानी चौक में प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटर नेशनल अकादमी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अकादमी को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की ताकि इस अकादमी के माध्यम से हमारी संस्कृति को संरक्षित करने हेतु प्रयास सफल हो सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोक कलाकारों को सम्मानित भी…
Uttarakhand पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नाम एन डी तिवारी के नाम पर रखा गया, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा
17 Oct. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र ( इंडस्ट्रीयल स्टेट ) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के सपूत स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में सदैव उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया। तत्कालीन…
Uttarakhand भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 3 लोग बुरी तरह घायल, सभी तीर्थयात्री
चमोली, 17 Oct. 2021 : रविवार को चमोली के पास बदरीनाथ तीर्थ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गम्भीर घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को देर शाम तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की जहां मौत हो गई है वहीं तीन लोग घायल हो गये…
Uttarakhand नायक हरेन्द्र सिंह भी जम्मू-कश्मीर में शहीद, राज्य से लगातार चौथी शहादत
17 Oct. 2021 : जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ चल रही सेना की मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया है। पौड़ी जिले के नायक हरेंद्र सिंह पुंछ में चल रही आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। पिछले 4 दिनों में राज्य से लगातार यह चौथी शहादत है। इसी मुठभेड़ में उत्तराखंड निवासी एक जेसीओ सहित 3 जवान पहले ही शहीद हो चुके हैं। नायक…
Video अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की
अयोध्या, 16 Oct. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर उत्तराखण्ड राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और साधू–संतों का आशीर्वाद भी लिया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो रामलला के दर्शन करने अयोध्या…
जम्मू-कश्मीर में शहादत के बीच सफलता भी, 9 मुठभेड़ में 13 आतंकी ढेर
16 Oct. 2021 : जम्मू कश्मीर में विभिन्न जगहों पर चल रहे सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जहां एक ओर भारतीय सेना के जवान शहीद हुए हैं, वहीं सुरक्षा बलों को भी बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया है कि इलाके में आतंकवादियों के द्वारा आम लोगों पर हमला करने की घटनाओं के बाद अब तक हुई 9 मुठभेड़ों में 13 आतंकवादी मारे…
Uttarakhand अब सुबेदार अजय रौतेला जम्मू-कश्मीर में शहीद, 3 दिन में राज्य से तीसरी शहादत
टिहरी गढ़वाल, 16 अक्टूबर 2021 : वीरभूमि उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू के पुंछ में शहीद हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला आतंकी मुठभेड़ में शुक्रवार को शहीद हो गए हैं। बता दें कि पुंछ के जंगलों में आतंकी मुठभेड़ लगातार चल रही है। शुक्रवार को ही इसी इलाके में उत्तराखंड के दो जवान और शहीद हुए थे। जिनके…
हल्द्वानी : स्कूल-कॉलेजों में 18 अक्टूबर से कोविड जांच, किस स्कूल में कब, पढ़िए
हल्द्वानी 16 अक्टूबर 2021- वर्तमान त्यौहारों के सीजन को देखते हुये कोविड संक्रमण के प्रसार की प्रबल सम्भावना को देखते हुये जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशन में हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयो में कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु चिकित्सकीय टीमों द्वारा सैम्पलिंग की जायेगी। जानकारी देते हुये सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह ने बताया कि कोविड-19 सैम्पलिंग हेतु रोस्टर के अनुसार राजकीय इन्टर कालेज नारायण नगर में 18 अक्टूबर को कोविड…
