समाचार
Uttarakhand सीएम धामी ने एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, कैडेट्स और अन्य स्टाफ को किया सम्मानित
30 Nov. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 एन.सी.सी कैडेटों, 6 ऐ.एन.ओ , 4 पी आई स्टाफ (जे.सी.ओ,एन.सी.ओ ) एवं तीन सिविल स्टाफ को प्रमाण…
Uttarakhand गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया, सीएम बोले लाखों किसानों को होगा फायदा
30 Nov. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाती का मूल्य 355 रूपये प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति…
Uttarakhand मुख्य सचिव के अधिकारियों को कड़े निर्देश, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगाएं अंकुश
30 Nov. 2021 : देहरादून, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई और समस्त जिलाधिकारियों को जारी अपने आदेश में मुख्य सचिव ने खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम एवं पूर्ण रूप से अंकुश लगाए…
Uttarakhand खटीमा में मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत की, जसपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया
30 Nov. 2021 : खटीमा – शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया। उन्होने बताया उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के शहीदों के ऑगन की मिट्टी से उत्तराखण्ड का पांचवा धाम सैन्य धाम देहरादून में बनाया जायेगा। सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे इस सम्मान यात्रा में सम्मिलत होने पर गर्व महसूस हो रहा है। वीर सैनिकों की धरती को…
Uttarakhand सीएम धामी ने कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने को कहा, बढ़ते मामलों और ओमिक्रोन के खतरे के बीच आदेश
29 Nov. 2021. Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड सैम्पलिंग को बढ़ाने और कान्टैक्ट ट्रेसिंग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। ‘हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए मुख्यमंत्री ने…
Uttarakhand सीएम धामी ने गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 और सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू. प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की, सितारगंज में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया
29 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोमवार को सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि. के पेराई सत्र का विधिवत पूजा, पटला पूजन व कनवेयर में गन्ना डालकर शुभारम्भ किया गया। साथ ही सरकडा के गन्ना किसान प्रकट सिंह व तरसेम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345…
Uttarakhand यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति कोविंद देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे, एशिया के पहले बाल्टिक सांस्कृतिक अध्ययन केन्द्र का अवलोकन किया
29 Nov. 2021. राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शांतिकुंज पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे। राष्ट्रपति के देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कुलपति श्री शरद पारधी, कुलसचिव श्री बलदाउ देवांगन ने राष्ट्रपति का पुष्प…
Uttarakhand देहरादून रैली में पीएम मोदी 30 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायजा
Dehradun, 29 November 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुँचे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 30 हज़ार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री…
Uttarakhand मुख्य सचिव का अधिकारियों को निर्देश, पर्यटकों के लिए बनाएं यूजर फ्रेंडली गाइडेंस ऐप
29 November 2021 : देहरादून, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधा के लिए एक गाइडेंस ऐप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐप को यूजर फ्रेंडली होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। मुख्य सचिव ने…
Uttarakhand : बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 लोगों को पार्टी से निकाला, पूरी खबर पढ़ें
29 Nov. 2021. Dehradun : देहरादून, भाजपा संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है। इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया…
