समाचार
Uttarakhand शहीद की अंतिम यात्रा, उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने भी पुष्पचक्र अर्पित किया
रुड़की, 14 Oct. 2021 : रुड़की के रहने वाले भारतीय सेना के शहीद जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर के उनके गांव पहुंचने पर अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शहीद के गांव पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए…
Uttarakhand कलियर में सूफी-संतों का प्रशासन के खिलाफ धरना, लंगर चालू करने की मांग की
रुड़की, 14 Oct. 2021, साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स में इस बार बड़ा लंगर न लगाए जाने को लेकर दरगाह कार्यालय पर सूफियों, संतो व बाबाओं ने हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल साबिर पाक के सालाना उर्स में इस बार सूफी संतों को दिए जाने वाले लंगर पर प्रशासन ने कोरोना के कारण प्रतिबंध लगा दिया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने भी…
Uttarakhand कोविड मृतक के परिजनों को सरकार 50 हजार रुपये देगी, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी। यह आर्थिक सहायता ‘राज्य आपदा मोचन निधि’ से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
पीएम गति शक्ति प्लान : पीएम मोदी बोले, 21वीं सदी का भारत सरकारी व्यवस्थाओं की पुरानी सोच को छोड़कर आगे बढ़ रहा है
Delhi, 13 Oct. 2021 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रगति मैदान में नए प्रदर्शनी परिसर का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विषय ज्यादातर राजनीतिक दलों की प्राथमिकता से दूर रहा है। ये उनके घोषणा पत्र में भी नजर नहीं आता है।…
Uttarakhand बागेश्वर पहुंचे सीएम धामी, 9424.23 लाख लागत की 42 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
बागेश्वर 13 अक्टूबर, 2021, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा बागेश्वर क्षेत्र की 9424.23 लाख की लागत की 42 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 5957.47 लाख की लागत की 21 योजनाओं का लोकार्पण तथा 3466.76 लाख की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया है उन योजनाओं में उत्तराखण्ड पेयजल निगम बागेश्वर के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में पुलिस लाईन, छतीना,…
Uttarakhand : 2017 के बाद आपदा प्रभावित 83 गांव और 1447 परिवार हुए पुनर्वासित, उच्च स्तरीय बैठक में सामने आए तथ्य
Dehradun, 13 Oct 2021 : प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों/ परिवारों को दूसरी जगह बसाने की पुनर्वास नीति 2011 के तहत राज्य में कुल 83 गांव एवं 1447 परिवारों को पुनर्वासित किया गया है, जिसके लिए 61 करोड़ 2 लाख 35 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई। जिसमें से वर्ष 2017 से पहले 2 गांवों के 11 परिवारों को जबकि वर्ष 2017 के बाद से 81 गांवों के 1436…
Uttarakhand किच्छा में सीएम धामी, 105 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, की घोषणाएं, कहा हर घोषणा हो रही पूरी
13 Oct. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को किच्छा विधानसभा में 8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कई घोषणाएं भी कीं, विस्तार से पढ़ें…. घोषणाएं मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाएं करते हुए कहा कि किच्छा के खुरपिया फार्म में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सिडकुल को दी…
Uttarakhand यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद
13 Oct. 2021, Dehradun : मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल के तहत छात्र छात्राओं से संवाद किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धूलकोट, देहरादून स्थित तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसके तहत मतदाता शपथ, भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन…
G-20 शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, अफगानिस्तान को कट्टरपंथ और आतंकवाद से बचाना है और मदद भी करनी है
12 Oct 2021, Delhi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अफगानिस्तान की स्थिति पर एक महत्वपूर्ण जी-20 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लिया, सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अफगान क्षेत्र को कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत बनने से रोकने पर होगा, साथ ही अफगान नागरिकों को तत्काल और निर्बाध मानवीय सहायता और एक समावेशी प्रशासन के लिए भी सभी सदस्य देशों से आह्वान किया। प्रधानमंत्री…
Uttarakhand धामी कैबिनेट : उपनल और आशा कर्मियों का वेतन बढ़ा, छात्रों और ग्राम प्रधानों को भी तोहफा, पढ़ें महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून, 12 Oct. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। उपनल कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब 10 साल से ज्यादा समय से नौकरी करने वाले उपनल कर्मचारियों के वेतन में ₹3000 की वृद्धि का फैसला लिया गया है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 10 साल की नौकरी करने वाली…
