समाचार
Video सीएम धामी ने कृषि कानूनों पर पीएम मोदी के ऐलान का स्वागत किया, खटीमा में आर्मी कैंटीन का उद्घाटन किया, देखिए
19 Nov. 2021. Khateema. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासक फैसले, कृषि कानून वापस लेने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लिए गये फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया है। देखिए वीडियो….. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र खटीमा में फौजी भाइयों के लिए आर्मी केंटीन का उद्घाटन कर क्षेत्र के आर्मी परिवारों को सबसे बड़ी सौगात दी है।…
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, वापस लिए तीनों कृषि कानून
19 Nov. 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए एक बड़ी घोषणा करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कानून किसानों के हितों के लिए लाए गए थे लेकिन कुछ किसानों को समझाने में सरकार असफल रही, इसी कारण तीनों कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया गया है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा…
दिल्ली व्यापार मेले में उत्तराखंड डे का आयोजन, यहां मिल रहे हैं पहाड़ के उत्पाद
19 Nov. 2021 : देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चार धाम की यात्रा के बाद अब हमारा ध्यान प्रदेश में विटंर टूरिज्म को प्रमोट करने पर है। हजारों लोग उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को देखने आते हैं इसलिए हम ऐसे डेस्टिनेशन को प्रचारित कर रहे हैं जो लोगों की आस्था से भी जुड़े हों। इसके साथ ही पर्यटक सर्दियों में उत्तराखंड…
भूतपूर्व एनसीसी कैडेटों के लिए बना एनसीसी पूर्व छात्र संघ, पीएम मोदी प्रथम सदस्य बने
19 Nov. 2021 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ के दौरान एनसीसी पूर्व छात्र संघ का शुभारंभ किया, प्रधानमंत्री को इस संघ के प्रथम सदस्य के रूप में पंजीकृत किया गया। एनसीसी कैडेटों के लिए राष्ट्रीय सिमुलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ; राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कियोस्क; राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का मोबाइल ऐप; भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए डीआरडीओ द्वारा डिजाइन एवं…
Uttarakhand पिथौरागढ़ पहुंचेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शनिवार को शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होंगे, पढ़िए कार्यक्रम
19 Nov 2021 : अमर शहीदों के सम्मान में पिथौरागढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को आ रहे हैं। राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ के मूनाकोट में शहीद सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ में शहीद हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। पिथौरागढ़ में सेना के कैंप में भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वक्त गुजारेंगे।…
उत्तराखंड और यूपी के बीच परिसंपत्तियों का 21 साल पुराना विवाद सुलझ गया, दोनों मुख्यमंत्रियों की बैठक में कई निर्णय, पढ़िए
18 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के लंबित प्रकरणों के संबंध में बैठक की। इस अवसर दोनों राज्यों के परस्पर हितों को ध्यान में रखते हुए चर्चा हुई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरिद्वार स्थित अलकनंदा पर्यटक आवास गृह…
Uttarakhand अवैध खनन होने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मुख्य सचिव का आदेश
18 Nov. 2021, Dehradun : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राज्य के अन्तर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम एवं इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाए जाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों – कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव…
Uttarakhand सीएम धामी ने गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं, प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की
18 Nov. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सामाजिक समरसता, शांति एवं सौहार्द के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरू नानक जी ने समाज में…
Uttarakhand कोविड-19 को लेकर सरकार का नया आदेश, इन नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा
18 Nov. 2021 : उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मामले भी बहुत ही न्यूनतम आ रहे हैं। वहीं चार-धाम मंदिरों में से तीन धामों के कपाट बंद हो चुके हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद होने वाले हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्व में लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटा दिया…
नैनीताल : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के आरोपी गिरफ्तार, एक के पास पिस्टल बरामद
18 Nov. 2021. Nainital : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास पर तोड़फोड़, आगजनी व फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन बरामद हुई है। दरअसल विगत 15 नवंबर 2021 को सलमान खुर्शीद (कांग्रेस नेता, लेखक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता) के भवाली, नैनीताल स्थित आवास…
