समाचार
Gallantry Awards उत्तराखंड के मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र, पाक विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन को वीर चक्र
22 Nov. 2022. उत्तराखंड के मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी लेफ्टीनेंट नितिका कौल और उनकी मां सरोज ढोंडियाल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। विभूति ढौंडियाल देहरादून, उत्तराखंड के निवासी थे, उनका परिवार अभी भी देहरादून में रहता है। इसके साथ ही रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले…
Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी से शहीद की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने मुलाकात की, हाल ही में मिला है सेना में कमीशन
22 Nov 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर उन्हें शुभकामना दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश सेवा के लिए शहीद दीपक नैनवाल ने सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे प्रत्येक देशवासी याद रखेगा। मुख्यमंत्री…
Uttarakhand कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ गाली-गलौज और अभद्रता, मामला दर्ज
21 Nov. 2021. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ गाली-गलौज और अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से मामला भी दर्ज कराया है। 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर इलाके का है। मामला शनिवार का है, बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड…
Uttarakhand सीएम धामी ने फ़िल्म “बूंदी रायता” के मुहूर्त शॉर्ट का शुभारंभ किया, कहा उत्तराखंड बेस्ट शूटिंग डेस्टिनेशन
21 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकराता रोड स्थित स्थानीय होटल में बॉलीवुड फ़िल्म “बूंदी रायता” के मुहूर्त शॉर्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश-दुनिया के लिए बेस्ट शूटिंग डेस्टिनेशन है, राज्य सरकार ने फ़िल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है ताकि उन्हें प्रदेश में कोई परेशानी ना हो और फ़िल्म शूटिंग सम्बंधी अनुमति एवं अन्य कार्य आसानी से…
उत्तराखंड आकर केजरीवाल ने फिर ‘फ्री’ वाली घोषणा की, बीजेपी हुई हमलावर
Haridwar, 21 Nov. 2021. आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कई लोक लुभावन बातें की हैं। केजरीवाल ने घोषणा की है कि कि उत्तराखंड में अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती है तो उत्तराखंड के लोंगो को दिल्ली की तर्ज पर आयोध्या के दर्शन और तीर्थ यात्रा फ्री होगी। मुस्लिम समुदाय के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय को करतारपुर…
उत्तराखंड : चंपावत जिला अस्पताल के मरीजों को लंदन के डॉक्टरों को दिखाने की सुविधा मिलेगी, पूरी खबर पढ़ें
21 Nov. 2021 : चंपावत जिला अस्पताल के मरीजों को अब वर्चुअल ओपीडी और टेलीमेडिसिन के जरिए लंदन के डॉक्टरों को दिखाने की सुविधा उपलब्ध होगी, दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर “एलारा फाउंडेशन” लंदन, “रॉयल फ़्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस फाउंडेशन ट्रस्ट” हॉस्पिटल और जिला अस्पताल चंपावत के बीच एमओयू साइन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों…
खुशखबरी : नौसेना को मिला स्वदेश निर्मित युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम, जानिए इसके बारे में
21 Nov. 2021 : आईएनएस विशाखापत्तनम, जो एक पी-15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है, को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में दिनांक 21 नवंबर, 2021 को नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया । अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने आईएनएस विशाखापत्तनम को देश की बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के दृष्टिकोण को प्राप्त…
चारधाम यात्रा समाप्त, बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
श्री बदरीनाथ : 20 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये। आज 4366 तीर्थ यात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 197056 रही। बदरीनाथ धाम से देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो चुके है। श्री…
Uttarakhand शहीद की पत्नी बनीं फौज में अफसर, बच्चों ने भी सेना की वर्दी पहनी थी इस मौके पर
20 Nov. 2021 : उत्तराखंड की एक और वीरांगना अपने पति की शहादत के बाद सेना में अधिकारी बन गयी है। शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल चेन्नई स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से पास आउट हो गई हैं। देहरादून जिले के हर्रावाला निवासी नायक दीपक नैनवाल दस अप्रैल 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 20 मई 2018 को वह…
Uttarakhand रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में शहीद सम्मान यात्रा को संबोधित किया, क्या कहा पढ़िये
20 Nov. 2021 : Pithoragarh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ के मूनाकोट में शहीद सम्मान यात्रा में हिस्सा लिया, इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद थे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ बदरीनाथ स्थित है। अब राज्य सरकार पांचवां धाम, सैन्य धाम बनाने जा रही…
