Skip to Content

इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा, पीएम मोदी इसी 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे

इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा, पीएम मोदी इसी 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे

Closed
by January 21, 2022 News

21 January 2022. दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने दी है, 23 जनवरी को पीएम मोदी इसी स्थान पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि “इस समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।” प्रधानमंत्री ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं….

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media