समाचार
आज हरिद्वार में देव दीपावली धूम-धाम से मनाने की तैयारी, नगरवासियों से भी दीप जलाने की अपील
18 Nov. 2021 : Haridwar : कार्तिक के पवित्र माह में आयोजित होने वाले देव दीपावली का पर्व आज बृहस्पतिवार को धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। जो कि श्री गंगा सभा की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर हजारों दीए प्रज्ज्वलित कर समस्त देवताओं का पूजन किया जाएगा। इस वर्ष ग्यारह हजार दीये…
सीएम धामी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, हुई महत्वपूर्ण बातचीत
18 Nov. 2021. लखनऊ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की व उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद भी उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग होने के बाद अभी तक शेष बचे परिसंपत्तियों के बंटवारे के कुछ…
तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे सीएम धामी, यूपी की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की
17 Nov. 2021. Lucknow. अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम को लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा रुद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी मुख्यमंत्री…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने किया अपुणि सरकार व उन्नति पोर्टल का शुभारंभ, 9 विभागों की 75 सेवाएं मिलेंगी घर बैठे
नैनीताल 17 नवम्बर 2021 – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपुणि सरकार पोर्टल व उन्नति पोर्टल का बुद्ववार को देहरादून से वर्चुअल शुभारम्भ किया। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से अब पूरे राज्य के 9 विभागों की 75 सेवाएं राज्य के आम नागरिकों को उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के लाभार्थीयों से संवाद भी किया। सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम…
Uttarakhand पूरे राज्य में 11 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, पूरी खबर पढ़ें
17 Nov. 2021. Dehradun. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आर के खुल्बे द्वारा जानकारी दी गई है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश में दिसंबर माह के द्वितीय शनिवार 11 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का अनुमोदन किया गया है । इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के माननीय चेयरमैन द्वारा उत्तराखंड में सभी जिला और वाह्य (…
Uttarakhand अब अधिकारियों की एसीआर ऑनलाइन लिखी जायेगी, मुख्य सचिव ने दिये आदेश
देहरादून 17 नवंबर, 2021, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 से अपने अधिकारियों की एसीआर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिखी जाएं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा को राज्य सरकार द्वारा मॉडल के रूप में प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के लिए प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग द्वारा अपनी विभागीय आवश्यकताओं के…
Dehradun मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया
17 Nov. 2021. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। जिसमें 161.47 लाख की लागत से उत्तरा स्टेट इम्पोरियम निर्माण, 138.00 लाख की लागत से ग्रामीण हाट बाजार का पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत समूहों को अनुदान राशि के चेक…
ऋषिकेश और रुड़की में इनकम टैक्स के छापे, पूरी खबर पढ़ें
17 Nov. 2021. ऋषिकेश : उत्तराखंड में ऋषिकेश और रुड़की के उद्यमी टिहरी स्टील के मालिक के आवास और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। टिहरी स्टील और सरिया के नाम से उद्योग संचालित करने वाले गोयल परिवार के ऋषिकेश स्थित आवास, ढालवाला मुनिकीरेती स्थित कार्यालय और रुड़की के भगवानपुर स्थित फैक्ट्री और कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने ये कार्रवाई की। ऋषिकेश स्थित आवास…
Uttarakhand नड्डा का रुद्रपुर दौरा, आपातकाल को याद किया, बंगाली समाज को भी संबोधित किया
16 Nov. 2021 : रुद्रपुर – दो दिवसीय दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज अपने दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात के साथ की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के ओमेक्स स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां पर…
रुद्रपुर में बोले मुख्यमंत्री धामी, नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिया जायेगा
16 Nov. 2021. उत्तराखंड के रुद्रपुर में बंगाली समाज को संबंधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। आज विदेश में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिये भी मोदी सरकार काम रही है। 1971 के बाद पूर्वी पाकिस्तान के बाद आये बंगाली समुदाय के लोगों को अपमानित महसूस करना पड़ता लेकिन हमारी सरकार ने लोगोे को…
