Skip to Content

Home / समाचारPage 613

Video जब पीएम मोदी के सामने हाईवे पर लैंड करने लगे लड़ाकू विमान, देखिए

16 Nov. 2021 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के जहाज ने यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर लैंड किया, मोदी ने यहां आयोजित एयरशो का भी अवलोकन किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करते समय उन्होंने कल्पना नहीं की…

Uttarakhand सीएम धामी और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया, इस मौके पर क्या कहा पढ़िए

15 Nov. 2021, Chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को सवाड़, चमोली में सैन्यधाम निर्माण हेतु आयोजित शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सवाड़ में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजलि दी गई। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मनित भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय…

नैनीताल स्थित कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास में तोड़फोड़ और आगजनी, हिंदूवादी संगठन पर आरोप

15 Nov. 2021. नैनीताल(मुक्तेश्वर) : कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नैनीताल जनपद में मुक्तेश्वर थाने के अंतर्गत रामगढ़ विकासखंड के प्यूड़ा गांव में स्थित आवास पर तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ का आरोप हिंदूवादि संगठन पर लगा है। बताया जा रहा है इन लोगों ने खुर्शीद द्वारा हिंदू धर्म के बारे में की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर की…

Uttarakhand गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थगित, आपदा से पहुंचा था नुकसान

15 Nov. 2021. रामनगर : रामनगर में इस बार गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान कार्तिक पूर्णिमा मेले को स्थगित कर दिया गया है। अक्टूबर के महिने में आई भयंकर आपदा में मंदिर की सीढ़ियों को नुकसान पहुंचने और अभी तक उनका निर्माण न हो पाने के कारण मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है। गर्जिया मंदिर सामिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया…

तस्वीरें : पूर्व मुख्यमंत्री निशंक की बेटी की शादी, जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने दिया आशीर्वाद

15 Nov. 2021. Dehradun. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयसी निशंक की शादी हो रही है। श्रेयसी निशंक सेना की मेडिकल कोर में कैप्टन हैं और उनका विवाह भी सेना की मेडिकल कोर के मेजर के साथ हो रहा है। सोमवार को श्रेयसी की हल्दी रस्म की गई, इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद…

Uttarakhand चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट और जागरूकता के लिए दो वैन रवाना, युवा और महिला मतदाताओं पर फोकस

15 Nov. 2021. Dehradun. मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सोमवार को सचिवालय में मतदाता जागरूकता के लिये मतदाता जागरूकता सचल वाहनों (वोटर अवेयरनेस वैन) को रवाना किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना है। इस विषय में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि विधान सभा के…

ईगास 2021 : आधुनिकता के बीच फिर जीवंत होती परंपरा, नयी पीढ़ी में भी दिख रहा उत्साह, आग का खेल ‘भैलो’ मुख्य हिस्सा

14 Nov. 2021 : आज उत्तराखंड में ईगास पर्व की धूम है। पहाड़ में बग्वाल (दीपावली) के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है। दरअसल ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस शृंखला को ईगास-बग्वाल नाम दिया गया। गढ़वाल के जौनपुर, थौलधार, प्रतापनगर, रंवाई, चमियाला आदि क्षेत्रों में ये पर्व ज्यादा देखने को मिलता है। यह पर्व धीरे-धीरे लुप्त हो जा…

Uttarakhand प्रसिद्ध जौलजीवी मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया

14 Nov. 2021 : Pithoragarh : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काली एवं गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीवी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पारंम्परिक एवं व्यापारिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला हमारी बहुत बड़ी सास्कृतिक धरोहर हैं। मेले धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। जौलजीबी मेले को…

बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे बदरीनाथ, 20 नवंबर को बंंद होंगे कपाट

14 Nov. 2021 : अपडेट, उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 •श्री बदरीनाथ यात्रा जारी है। आज प्रात: से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे है। • श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे। • कपाट बंद होने के बाद 21 नवंबर को प्रात: आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी रावल जी सहित श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी योग -ध्यान बदरी…

Uttarakhand सितारगंज में मुख्यमंत्री ने किया 68.68 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कहा चीनी मिल को भी जल्द शुरू किया जा रहा है

14 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद उधम सिंह नगर की सितारगंज विधानसभा स्थित टैगोर नगर शक्तिफार्म पहुंचकर 68.68 करोड़ रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 29.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 38.70 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सितारगंज विधानसभा में थारू विकास भवन, अल्पसंख्यक भवन, पर्वतीय विकास…

Loading...
Follow us on Social Media