Skip to Content

Home / समाचारPage 519

Uttarakhand : महिला के पति के दोस्त के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, पुलिस में मामला दर्ज

17 Oct. 2022. Nainital. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में काठगोदाम पुलिस में एक मामला दर्ज किया गया है, इस मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के दोस्त के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। महिला का आरोप है कि इसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता है, महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह अपनी जमा पूंजी और…

रूस से तनाव के बीच NATO ने परमाणु युद्धाभ्यास शुरू किया, 60 से ज्यादा लड़ाकू विमान ले रहे हैं हिस्सा

17 Oct. 2022. रूस से तनाव के बीच NATO ने परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया है, यह अभ्यास उत्तर पश्चिम यूरोप में शुरू किए गए हैं! इस अभ्यास में नाटो के 30 सदस्य देशों में से 14 सदस्य देश भाग ले रहे हैं! दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद नाटो और रूस में काफी तनाव बढ़ा हुआ है, हालांकि अभी यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं…

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये चलेगा विशेष अभियान, यूपी बॉर्डर पर सघन चैकिंग के भी आदेश

17 Oct. 2022. Dehradun. त्योहारी सीजन को देखते हुये खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। मिलावटखारों पर नकेल कसने के लिये खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग बढ़ाने, उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन…

मुख्यमंत्री धामी से मिले 7 देशों में कार्यरत भारतीय राजदूत, उत्तराखंड के उत्पाद, संस्कृति और पर्यटन को विदेशों में बढ़ावा दिए जाने पर हुई बातचीत

17 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की लोगों…

उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत रहे मौजूद

16 Oct. 2022. Dehradun. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए…

पीएम मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स राष्ट्र को समर्पित कीं, बैंक के काम अब और भी आसान होंगे

16 Oct. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू या डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स राष्ट्र को समर्पित कीं। ये डीबीयू ब्रिक एंड मोर्टार आउटलेट्स से संचालित की जाएंगी, जहां लोगों को बचत खाता खोलने, बैलेंस-चेक करने, पासबुक प्रिंट करने, राशि अंतरित करने, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, ऋण के लिए आवेदन करने, जारी…

दो महिलाओं सहित IIT रुड़की के 18 छात्रों ने फ्रेंडशिप पीक को फतह किया, पीर पंजाल रेंज में मनाली के करीब है ये पीक

16 Oct. 2022. Haridwar. दो महिलाओं सहित आईआईटी (IIT) रुड़की के 18 छात्रों की एक टीम ने 21-25 सितंबर, 2022 के दौरान फ्रेंडशिप पीक (5289 मीटर) अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। फ्रेंडशिप पीक, हिमाचल प्रदेश में मनाली के करीब, हिमालय से छोटी, पीर पंजाल की सबसे बड़ी रेंज में स्थित है।  इस अभियान की योजना और संचालन आईआईटी रुड़की के हिमालयन एक्सप्लोरर्स क्लब (HEC) द्वारा संस्थान की 175 वीं वर्षगांठ…

सीएम की सख्ती के बाद डीजीपी का अल्टीमेटम, 3 दिन में काशीपुर, डोईवाला और हरिद्वार घटना का खुलासा न होने पर थानेदार और एसओ को हटा दिया जाएगा

16 Oct. 2022. Dehradun. प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि पिछले दिनों हुई कतिपय घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सख्त है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई…

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस भिड़े, बीजेपी बोली कांग्रेस के आरोप निराधार

16 Oct. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, कांग्रेस ने जहां एक ओर उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं तो वहीं खनन माफियाओं से मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। दूसरी ओर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया और कहा कि प्रदेश मे कानून व्यस्था पूरी तरह से…

नैनीताल हाईकोर्ट ने विधानसभा से कर्मचारियों की बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगाई, 19 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी

15 Oct. 2022. Nainital. उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले की सुनवाई करते हुए विधान सभा सचिवालय के दिनांक 27, 28 व 29 सितंबर के बर्खास्तगी आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है, साथ ही कोर्ट ने इस मामले में विधान सभा सचिवालय से चार सप्ताह के जवाब पेश करने को कहा है, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ये कर्मचारी अपने पदों पर…

Loading...
Follow us on Social Media