समाचार
पुतिन ने यूक्रेन से कब्जाए 4 इलाकों में मार्शल लॉ लगाया, रूसी सुरक्षा परिषद को दी जानकारी
19 Oct. 2022. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से कब्जाए चार नए क्षेत्रों में मार्शल लॉ की शुरूआत पर एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन ने बुधवार को वीडियो लिंक के माध्यम से सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि “मैंने रूस के इन चार प्रांतों (डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक, लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक, ज़ापोरोज़े और खेरसॉन क्षेत्र) में मार्शल लॉ की शुरूआत पर एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे…
Defence Expo 2022 : पीएम मोदी ने स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का अनावरण किया, इसका उपयोग बुनियादी उड़ान प्रशिक्षण, एरोबेटिक्स, इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग और क्लोज फॉर्मेशन उड़ानों के लिए किया जाएगा
19 Oct. 2022. पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो का उद्घाटन करने के दौरान इंडिया पवेलियन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा डिजाइन एवं विकसित किए गए एक स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का अनावरण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल भी उपस्थित थे। यह ट्रेनर विमान अत्याधुनिक समकालीन प्रणालियों से लैस है और इसे पायलट-अनुकूल सुविधाओं के साथ डिजाइन किया…
बेस अस्पताल कोटद्वार में भी मिलेगी एम्स ऋषिकेश की टेलीमेडिसिन सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने किया उद्घाटन
19 Oct. 2022. Kotdwar. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने एम्स में डिजिटल हेल्थ सर्विसेज के अन्तर्गत टेलिमेडिसिन सेवा का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत अब बेस अस्पताल कोटद्वार के मरीजों को भी एम्स ऋषिकेश की टेलिमेडिसिन सेवा द्वारा चिकित्सीय परामर्श मिल सकेगा। इस अवसर पर एम्स के चिकित्सकों ने बेस अस्पताल कोटद्वार में मौजूद मरीजों को लाईव परामर्श भी दिया। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने एम्स…
उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, 20 अक्टूबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी
18 Oct. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट बदलने लगा है, 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, उच्च हिमालई इलाकों में जहां मंगलवार को कई इलाकों पर बारिश और बर्फबारी हुई तो वहीं 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग की ओर से पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश…
केन्द्र सरकार ने गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुंभ के एमएसपी में बंपर बढ़ोत्तरी की, देखिए पूरी लिस्ट
18 Oct. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार ने रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। मसूर के लिए 500/- रुपये प्रति क्विंटल और इसके…
हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने सीएम की मौजूदगी में शपथ ली, मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ लागत के प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का भी लोकार्पण किया
18 Oct. 2022. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष अमित कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में सामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि अन्य पंचायत सदस्यगणों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता…
उधम सिंह नगर के किसान नेता महल सिंह हत्याकांड का खुलासा, कनाडा में बनी योजना, 3 गिरफ्तार, 4 फरार
18 Oct. 2022. Udham Singh Nagar. काशीपुर में किसान नेता और स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार अभियुक्त अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हत्या करने के आरोपी शूटरों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस…
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 7 लोगों की मौत, घटना की जांच के आदेश
18 Oct. 2022. Rudraprayag. केदारनाथ में एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, यह हादसा केदारनाथ के नजदीक गरुड़चट्टी में हुआ है, हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर में 6 लोग और एक पायलट सवार थे, राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गई है, स्थानीय…
पीएम मोदी ने किसानों के खातों में 16,000 करोड़ रुपए डाले, किसान समृध्दि केंद्र और एक राष्ट्र-एक उर्वरक परियोजना भी लॉन्च की
17 Oct. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना – एक राष्ट्र एक उर्वरक भी लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के…
मुख्यमंत्री धामी मध्य प्रदेश में महार रेजीमेंट के कार्यक्रम में स्वर्गीय पिताजी को याद कर हुए भावुक, सैनिक सम्मेलन में की शिरकत
17 Oct. 2022. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल्यकाल में जब वे अपने (स्वर्गीय) पिताजी से महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों की शौर्यगाथाओं के बारे में सुनते थे तो मन में उत्साह और उमंग की भावना हिलोरे लेने लगती थी। उन्होंने कहा कि यह मेरा…
