Skip to Content

चीन में शी जिनपिंग का तीसरी बार राष्ट्रपति बनना तय, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए

चीन में शी जिनपिंग का तीसरी बार राष्ट्रपति बनना तय, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए

Closed
by October 23, 2022 News

23 Oct. 2022. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने रविवार को शी जिनपिंग को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव पद के लिए फिर से निर्वाचित किया है। इसके बाद अब शी जिनपिंग तीसरी बार भी चीन के राष्ट्रपति बने रहेंगे, बताया जा रहा है कि उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने के लिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने संविधान में संशोधन किया है, इससे पहले कम्युनिस्ट पार्टी के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति केवल 10 साल तक राष्ट्रपति के पद पर रह सकता था।

ये फैसला चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के पहले पूर्ण सत्र में मतदान से हुआ। इसके बाद शी जिनपिंग राज्य के प्रमुख और चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने पदों को बरकरार रखेंगे। वहीं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने एक नया पोलित ब्यूरो भी चुना। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इसमें पार्टी के 24 सदस्य शामिल हैं।

शी जिनपिंग, ली कियांग, झाओ लेजी, वांग हुनिंग, ली शी, काई क्यूई और डिंग ज़ुएक्सियांग चीन की सरकार को चलाने वाली सबसे ताकतवर स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य बने हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media