समाचार
सीएम धामी ने चंपावत में 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, टनकपुर में बीआरओ के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया
15 Oct. 2022. Champawat. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृहद रोजगार मेले शुभारंभ करने के साथ ही चंपावत जिले की दोनों विधानसभा चंपावत व लोहाघाट अंतर्गत 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने…
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के भाई के घर से करोड़ों की डकैती, पुलिस जांच में जुटी
15 Oct. Dehradun. उत्तराखंड के डोईवाला में डकैतों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि दिनदहाड़े कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के चचेरे भाई के घर आज डकैती की घटना को अंजाम दिया। उत्तराखंड के कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर आज दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती को वारदात को अंजाम दिया है। जिन्होंने घर की महिलाओं को बंधक बनाने के बाद 1.5 घंटे तक घर के अंदर से…
गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले में महिलाओं ने गोरखाली नृत्य और गीतों से समा बांधा, दूसरे दिन लोगों ने खूब उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए पारंपरिक उत्पाद खरीदे
देहरादून, 15 अक्टूबर, 2022- गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेंद्र गिरी, अध्यक्ष भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड नेपाल, मेजर जनरल संजीव खत्री जीओसी सब एरिया उत्तराखंड, सुनील उनियाल गामा, महापौर देहरादून एवं हरक सिंह रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजुद अतिथियों ने वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी सदस्यों को…
विरासत फेस्टिवल में दिव्या गोस्वामी के कथक और ओस्मान मीर की गजलों की धूम रही, हुए कई अन्य कार्यक्रम
15 Oct. 2022. Dehradun. विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 के सातवें दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं गोवा जनजाति के कुनबी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो ’कला साम्राज्य, करचोरम, गोवा द्वारा प्रस्तुत किय गया। कुनबी समुदाय ने कुनबी लोक नृत्य को अपना नाम दिया है। यह जनजाति गोवा के साल्सेते तालुका क्षेत्र में पाई जा सकती है। नृत्य सरल होने के साथ-साथ…
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस, राज्य में सेना और प्रशासन द्वारा संयुक्त सर्वे का फैसला
14 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला…
उत्तराखंड में यहां खेत में डीएम को मडुआ काटते देख लोग हुए हैरान, किसानों ने भी खुशी जताई
14 Oct. 2022. Uttarkashi. जिले में क्रॉप कटिंग के प्रयोग के दौरान जिला अधिकारी अभिषेक रोहिल्ला दराती लेकर खुद फसल काटने पहुंच गए जिलाधिकारी को फसल काटते हुए देख सभी हैरान थे। डीएम जब स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वो भी हाथ में दराती लेकर खुद फसल काटने लगे। उन्हें ऐसा करता देख वहां के लोग भी हैरान रह गए। डीएम ने स्वयं भी परम्परागत फसल मडवा की क्रॉप…
उत्तराखंड : पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, तड़के देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली
14 Oct. 2022. Dehradun. पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का 92 वर्ष में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदार सिंह फोनिया को श्रद्धांजलि दी। पर्यटन विशेषज्ञ केदार सिंह फोनिया कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। बहरहाल, शुक्रवार तड़के उन्होंने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों…
भारत ने परमाणु पनडुब्बी से किया बैलेस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण, कहा भारत ऐसे हथियारों का पहले उपयोग नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध
14 Oct. 2022. New Delhi. भारत ने देश की पहली और एकमात्र परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के जरिए बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि आईएनएस अरिहंत ने 14 अक्टूबर, 2022 को एक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का सफल प्रक्षेपण किया। मिसाइल का पूर्व निर्धारित सीमा तक परीक्षण किया गया और बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य क्षेत्र…
Uttarakhand Government Jobs, पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका, पढ़ें पूरी खबर
14 Oct. 2022. Haridwar. लोक सेवा आयोग ने पटवारी लेखपाल के 563 पदों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2022 रखी गई है। आयोग ने राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी/लेखपाल के चयन परीक्षा 2022 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 4 नवंबर 2022 तक उल्लिखित पदों के लिए किसी एक जनपद के रिक्त पदों…
सीएम धामी ने ISBT देहरादून में मारा छापा, सफाई व्यवस्था पर लगाई लताड़
13 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर, एवं कैंटीन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का निरीक्षण किया एवं यात्रियों से बातचीत भी की। आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों…
