समाचार
काशीपुर में पुलिस दबिश और फायरिंग, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पत्नी की मौत, कई पुलिसकर्मी झड़प में घायल, लोगों में आक्रोश, छावनी बना इलाका
12 Oct. 2022. Kashipur. उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की पुलिस के दबिश देने आने पर भारी बवाल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई। जबकि उत्तर प्रदेश के कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसको आप आगे देख सकते हैं…….
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों का बोनस, एलपीजी और पूर्वोत्तर को लेकर किए महत्वपूर्ण फैसले, पढ़ें पूरी खबर
12 Oct. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्त वर्ष 2021-22 के लिए रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) के भुगतान को कार्योत्तर मंजूरी दे दी है। पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा चुका है। प्रति…
मुख्यमंत्री ने किया 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलीट्स को सम्मानित, कहा नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट
12 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के…
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण फैसले, राजस्व पुलिस, डीए और बोनस, न्यायिक सेवा और कई दूसरे निर्णय, पढ़िए
12 Oct. 2022. Dehradun. राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। राजस्व पुलिस इलाकों को रेगुलर पुलिस को सौंपने, राज्य कर्मचारियों के डीए और दिवाली बोनस और साथ ही न्यायिक सेवा संशोधन नियमावली से जुड़े फैसले भी इस बैठक में लिए गए। आगे पढ़िए धामी कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले…. 1…
अमेरिका में इस बार राष्ट्रपति बाइडेन से पहले दीपावली मनाएंगे ट्रंप, रिसॉर्ट में आतिशबाजी का भी प्लान, Diwali in America
12 Oct. 2022. अमेरिका में जैसे-जैसे भारतीय समुदाय की संख्या बढ़ रही है, अमेरिकी सत्ता के गलियारों में भारतीय संस्कृति और भारतीय त्योहारों को और ज्यादा मान्यता मिल रही है। इस बार भी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दीपावली का पर्व मनाएंगे, इस मौके पर कई भारतवंशी भी मौजूद होंगे। वहीं पूर्व डोनाल्ड ट्रंप इस बार 21 अक्टूबर को अपने निजी रिसोर्ट में दीपावली मनाएंगे और इस बार…
ईरानी एक्ट्रेस ने एक-एक कर सारे कपड़े उतारने का वीडियो पोस्ट किया, ईरान में हिजाब विरोध का किया समर्थन
12 Oct. 2022. हिजाब के खिलाफ ईरान में काफी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, मेहसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों ने और तूल पकड़ लिया है। दुनिया भर में महिलाएं ईरानी महिलाओं का समर्थन कर रही हैं। अब ईरान में जन्मी मॉडल और एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर काफी बवाल मचा…
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मिला बाघ का शव, 7 से 8 साल थी इस बाघ की उम्र
12 Oct. 2022. Nainital. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के झरना रेंज में मंगलवार को एक बाघ का शव मिला है, कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों के अनुसार इस बाघ की उम्र 7 से 8 साल थी। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया बाघ की मौत प्राकृतिक लग रही है लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मंगलवार को उस वक्त झिरना…
Mahakal Lok उज्जैन में पीएम मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया, उत्तराखंड में लाइव देखा गया कार्यक्रम
11 Oct. 2022. Ujjain/ Dehradun. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया, 856 करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद अब महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन का क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर हो गया है। साथ ही इस कॉरिडोर में भगवान शिव और सनातन हिंदू धर्म से जुड़े कई नए प्रतीकों को सजाया गया…
मुख्यमंत्री धामी सपत्नीक पहुंचे केदारनाथ, पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले निर्माण कार्यो का लिया जायजा
11 Oct. 2022. Rudraprayag. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में पधारे साधु-संतों से भेंट भी की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा…
Video : केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए 1 पर्यटक की मौत, 1 को एसडीआरएफ ने बचाया
11 Oct. 2022. Rudraprayag. केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने से दोनों ट्रैक में ही फंस गए। जबकि अन्य 08 लोगों के पोर्टरों सहित वापिस लौट आने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त होने पर , SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ ने गहन सर्चिंग करते हुए केदारनाथ से 6…
