Skip to Content

अमेरिका में इस बार राष्ट्रपति बाइडेन से पहले दीपावली मनाएंगे ट्रंप, रिसॉर्ट में आतिशबाजी का भी प्लान, Diwali in America

अमेरिका में इस बार राष्ट्रपति बाइडेन से पहले दीपावली मनाएंगे ट्रंप, रिसॉर्ट में आतिशबाजी का भी प्लान, Diwali in America

Closed
by October 12, 2022 News

12 Oct. 2022. अमेरिका में जैसे-जैसे भारतीय समुदाय की संख्या बढ़ रही है, अमेरिकी सत्ता के गलियारों में भारतीय संस्कृति और भारतीय त्योहारों को और ज्यादा मान्यता मिल रही है। इस बार भी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दीपावली का पर्व मनाएंगे, इस मौके पर कई भारतवंशी भी मौजूद होंगे। वहीं पूर्व डोनाल्ड ट्रंप इस बार 21 अक्टूबर को अपने निजी रिसोर्ट में दीपावली मनाएंगे और इस बार उनका आतिशबाजी करने का भी कार्यक्रम है। इस दौरान वहां कई भारतवंशी भी मौजूद रहेंगे, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हिंदू विंग की ओर से बताया गया है कि इस बार वहां पर दीपावली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

व्हाइट हाउस में 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी, पिछले साल भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई थी। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति रहने के दौरान भी व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई गई थी, उस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने आतिशबाजी भी की थी।

अमेरिका में भारतवंशियों की बढ़ती संख्या के कारण वहां के दोनों राजनीतिक दलों में भारतीय संस्कृति और भारतीय त्योहारों की स्वीकृति काफी बढ़ी है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव भी हो रहे हैं, इन चुनावों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी, जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी को कड़ी टक्कर दे रही है। नवंबर के पहले सप्ताह में मिड टर्म इलेक्शन होने हैं, वही डोनाल्ड ट्रंप अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने को एक बार फिर से उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर रहे हैं। हाल के वर्षों में अमेरिका के दोनों राजनीतिक दलों में भारतवंशियों का काफी प्रभाव रहा है, भारतीय संस्कृति और भारतीय त्योहारों की स्वीकार्यता भी काफी बढ़ी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media