Skip to Content

पिथौरागढ़ के होकरा और बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, खाई में गिरे वाहन

पिथौरागढ़ के होकरा और बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, खाई में गिरे वाहन

Closed
by June 27, 2023 News

27 June. 2023. Pithoragarh. पिथौरागढ़ के होकरा में मंगलवार को फिर दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

मंगलवार की सुबह भी इसी सड़क से अल्टो कार जा रही थी। जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई।

कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

वहीं बदरीनाथ हाईवे में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, आज सुबह बद्रीनाथ हाईवे पर खाकरा में अचानक अनियंत्रित होकर एक वाहन नीचे गहरी खाई में जा गिरा, सवार 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक सड़क के किनारे बेहोश हालत में पाया गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media