Skip to Content

उत्तराखंड में यहां DM को धान रोपाई करते देख लोग प्रफुल्लित हो गए, पढ़िए कहां की है ये तस्वीर

उत्तराखंड में यहां DM को धान रोपाई करते देख लोग प्रफुल्लित हो गए, पढ़िए कहां की है ये तस्वीर

Closed
by June 30, 2023 News

30 June. 2023. Uttarkashi. उत्तराखंड में आज कल धान की रोपाई का सीजन चल रहा है और इस रोपाई के सीजन के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जो आपको खुश कर देगी। दरअसल इस तस्वीर में हम आपको दिखा रहे हैं कि किस तरह से 1 जिले के जिलाधिकारी खुद खेतों में धान रोपने के लिए पहुंचे।

यह तस्वीर उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के उतरांव गांव की है, दरअसल इस इलाके में लाल धान की पैदावार काफी अच्छी होती है और लाल धान इस इलाके की पहचान के रूप में जाना जाता है। जिला अधिकारी लाल धान को बढ़ावा देने के लिए खुद खेतों में पहुंचे और उन्होंने रोपाई कार्य का शुभारंभ किया। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रोहिल्ला की पहल पर कृषि विभाग इस साल जिले की गंगा घाटी के करीब 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थानीय लाल धान की खेती कर रहा है।

इस पहल को जमीन पर उतारने के लिए रुहेला खुद भटवाड़ी ब्लॉक के उतरांव गांव पहुंचे और पावर सीडर से खेत की जुताई कर लाल धान की रोपाई शुरू कर दी, लाल धान की फसल की रोपाई में उनके साथ मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी और कई किसान भी थे।

जिलाधिकारी की इस पहल को देखकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर लाल धान की खेती शुरू की और अपने स्थानीय देवी-देवताओं से अच्छी फसल होने की कामना की। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन ने लाल धान को प्रोत्साहित करने का फैसला कर उनकी खेती किसानी में चार चांद लगा दिए हैं।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी जिले के रवाई क्षेत्र में यमुना एवं टौंस नदी के मध्यवर्ती क्षेत्रों में लाल धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती रही है। यहां का लाल धान प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media