Skip to Content

Uttarakhand पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना का निधन, सीएम धामी ने दुःख व्यक्त किया

Uttarakhand पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना का निधन, सीएम धामी ने दुःख व्यक्त किया

Closed
by February 24, 2025 News

24 February. 2025. Dehradun/ New Delhi. उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। केवल खुराना पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। केवल खुराना के निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है। केवल खुराना 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दिया है।

केवल खुराना को बेहद अनुशासित, कर्तव्यनिष्ट और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। आईपीएस केवल खुराना IG स्तर पर होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सबसे अहम पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media