Skip to Content

उत्तराखंड के 3 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, डीए को मिली मुख्यमंत्री की मंजूरी, आदेश जारी

उत्तराखंड के 3 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, डीए को मिली मुख्यमंत्री की मंजूरी, आदेश जारी

Closed
by November 8, 2022 News

8 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के तीन लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA की फाइल पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, महंगाई भत्ते को 34% से बढ़ाकर 38% कर दिया गया है।

दरअसल पिछली राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए के लिए कैबिनेट की ओर से मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था, जानकारी मिल रही है कि सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 फ़ीसदी डीए देने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इसकी पुष्टि की है।

इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, आगे आप आदेश देख सकते हैं। इससे पहले दीपावली पर राज्य सरकार की ओर से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की गई थी, उसके बाद से ही कर्मचारी और पेंशनर डीए का इंतजार कर रहे थे, और और अब कर्मचारियों और पेंशनरों का इंतजार खत्म हो गया है। देखिए आदेश….

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media