Skip to Content

भारत की G-20 अध्यक्षता-पीएम मोदी ने दिया One Earth, One Family, One Future का मंत्र, लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया

भारत की G-20 अध्यक्षता-पीएम मोदी ने दिया One Earth, One Family, One Future का मंत्र, लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया

Closed
by November 8, 2022 News

8 Nov. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जी-20 देशों के समूह की अध्यक्षता के लिए लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। 1 दिसंबर से भारत जी 20 देशों के समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1 दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। G20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85% GDP का प्रतिनिधित्व करता है। G20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। और भारत अब इस G20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है, इसकी अध्यक्षता करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है। ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। भारत एक ओर विकसित देशों से घनिष्ठ रिश्ते रखता है, और साथ ही विकासशील देशों के दृष्टिकोण को भी अच्छी तरह से समझता है, उसकी अभिव्यक्ति करता है। हमारा प्रयास रहेगा कि विश्व में कोई भी first world या third world न हो, बल्कि केवल one world हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने One Sun, One World, One Grid के मंत्र के साथ विश्व में Renewable Energy revolution का आह्वान किया है। भारत ने One Earth, One Health के मंत्र के साथ global health को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है। और अब G20 में भी हमारा मंत्र है, ‘One Earth, One Family, One Future’।

आपको बता दें कि भारत की अध्यक्षता में देश में जी-20 की 32 विभिन्न क्षेत्रों की 200 बैठकें होंगी, साथ ही अगले साल भारत G- 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा, लोगो, वेबसाइट और थीम लॉन्च के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस Logo और थीम के जरिए हमने एक संदेश दिया है। युद्ध के लिए बुद्ध के जो संदेश हैं। हिंसा के प्रतिरोध में म​हात्मा गांधी के जो समाधान हैं। G20 के जरिए भारत उनकी वैश्वि​क प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media