Skip to Content

उत्तराखंड : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग पहुंचे पैतृक गांव, इलाके में खुशी की लहर

उत्तराखंड : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग पहुंचे पैतृक गांव, इलाके में खुशी की लहर

Closed
by November 15, 2023 All, News

15 Nov. 2023. Almora. भारत की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ उत्तराखंड स्थित अपने गांव पहुंचे हुए हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली तहसील जैती अल्मोड़ा पहुंचे। इस मौके पर गांव वालों में काफी खुशी और उत्साह दिखा, गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा उनका स्वागत किया गया, महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी ने गांव में अपने इष्ट देव की पूजा भी की।

आज सुबह करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। जैसे ही गांव वालों को महेंद्र सिंह धोनी के गांव पहुंचने की खबर मिली तो काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंच गए, गांव की सड़क पर ही गांव वालों ने धोनी और उनकी पत्नी का स्वागत किया। इस मौके पर गांव वालों में काफी खुशी देखी गई, पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं।

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। गांव पहुंचने पर गांव वालों ने और खासकर युवाओं ने उन्हें घेर लिया, इन युवाओं में अधिकतर क्रिकेट प्रेमी थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media