Skip to Content

गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, 19 घायल

गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, 19 घायल

Closed
by November 15, 2023 News

15 Nov. 2023. 15 Nov. 2023. जम्मू-कश्मीर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। डोडा में बुधवार को यात्रियों से भरी बस  गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। शवों को बरामद किया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  हादसा अस्सार क्षेत्र में हुआ है। बस कथित तौर पर लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही थी। इस दौरान वह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहत -बचाव अभियान चलाया. कई लोग बस में फंसे थे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बस से बाहर निकाला है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से जम्मू ले जाया जा रहा है। हालांकि पुलिस को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।बताया जा रहा है कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media