Skip to Content

पहाड़ी से गिरे पत्थर, शीशा तोड़कर चलती बस के अंदर यात्रियों को किया घायल, 1 की मौत

पहाड़ी से गिरे पत्थर, शीशा तोड़कर चलती बस के अंदर यात्रियों को किया घायल, 1 की मौत

Closed
by June 28, 2019 News

उत्तराखंड में पहाड़ी पर एक चलती बस के ऊपर पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे, दो पत्थर बस के ऊपर गिरे और एक पत्थर तो शीशा तोड़कर बस के अंदर आ गया, जिससे 4 यात्री घायल हो गए, जिसमें से एक यात्री की मौत हो गई है।

ये घटना बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेनाकुली के पास आज शाम को घटी, यूके 07 पीए 3721 की बस जब बेनाकुली के पास से गुजर रही थी तो उसके ऊपर पहाड़ी से दो बड़े पत्थर गिर गए, बस में सभी मुंबई के तीर्थयात्री सवार थे। एक पत्थर बस का शीशा तोड़ते हुए बस के अंदर आ गया, जिसमें 4 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं, एक महिला की मौत हुई है, मृतक का नाम रुचि रॉय (50) ठाणे, महाराष्ट्र है।  घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जोशीमठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। The cover image is representative only.

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media