Skip to Content

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे रक्षामंत्री, राज्य को बताया विद्याधाम

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे रक्षामंत्री, राज्य को बताया विद्याधाम

Closed
by November 9, 2019 News

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। तस्वीरें देखिए…

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह का शुभारंभ हुआ।

समारोह में मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 19 वर्ष में उत्तराखंड ने तीव्र प्रगति की है। प्रति व्यक्ति आय और विकास दर के मामले में उत्तराखंड देश के कई राज्यों से आगे है। हम सब मिल जुलकर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रयास कर रहे हैं। 33 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। रैबार से स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कहा, कोशिश यह के प्रदेश कैसे सर्वांगीण विकास करे। इस दौरान सीएम ने कई घोषणाएं भी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा उत्तराखंड से गहरा नाता है। राज्य गठन के दौरान मैंने कई दस्तावेजों में हस्ताक्षर किए। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां हर गांव से लोग सेना में हैं। यहां चारधाम और गांव-गांव सैन्य धाम है। अब उत्तराखंड विद्याधाम भी है। देशभर से बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं।उन्‍होंने कहा कि दुनिया में देश कई हैं, लेकिन राष्ट्र केवल भारत है। यहां अलग-अलग कल्चर एक दूसरे को जोड़ते हैं। विविधता में एकता केवल भारत में है। इसे संस्कृति जोड़ती है।

वहीं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media