Skip to Content

उत्तराखंड – आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए एक्शन में कांग्रेस, निकाल रही है पदयात्रा

उत्तराखंड – आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए एक्शन में कांग्रेस, निकाल रही है पदयात्रा

Be First!
by January 20, 2019 News

कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा सोमवार को चकराता विधानसभा के हनोल मन्दिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हो रही है। रविवार सुबह राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यात्रा का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज का वृस्तृत परिपत्र भी जारी किया। इसमे केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को कठघरे में खड़ा किया गया है। प्रीतम ने बताया कि प्रथम चरण में हनोल से यात्रा शुरू होकर आराकोट, त्यूनी, जनपद उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला, नौगांव, बडकोट, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, जनपद टिहरी के लम्बगांव, घनसाली, नई टिहरी, चम्बा, नरेन्द्रनगर आदि विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। 25 जनवरी को  मुनिकीरेती जनसभा के साथ यात्रा के प्रथम चरण का समापन होगा। 

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में पद यात्रा, जनसम्पर्क एवं जनसभाओं के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में शुरू की गई विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही भाजपा सरकारों की विफलताओं को किसान, मजदूर विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचायेंगे। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष गोदावरी थापली, महानगर अध्य्क्ष लालचंद शर्मा, प्रवक्ता गरिमा महरा दसोनी, सचिव गिरीश चंद्र पुनेड़ा, आईटी विभाग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे। ( News Source- Hindustan )

Mirror News

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media