Skip to Content

बंगलूरू में एक सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की असीम संभावनाएं बताईं मुख्यमंत्री ने

बंगलूरू में एक सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की असीम संभावनाएं बताईं मुख्यमंत्री ने

Closed
by August 30, 2019 All, News

कर्नाटक में बेंगलुरु में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सीआईआई के एक सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में निवेश की असीम संभावनाएं बताई, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, पर्यटन, वैलनेस, जड़ी-बूटियों एवं जैविक उत्पादों से भरपूर है। इन क्षेत्रों में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड हेल्थ, वेलनेस, क्लीन एनर्जी, पर्यटन, विनिर्माण, आयुष, आईटी, बायोटेक का हॉटस्पॉट है। और आने वाले वर्षों में उत्तराखंड का इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और भी मजबूत होगा। राज्य की अर्थव्यवस्था में सेकेंडरी क्षेत्र यानि इंडस्ट्री का प्रदर्शन अच्छा हो रहा है। 2017-18 में राज्य की GSDP में इंडस्ट्री का 49.7% योगदान रहा। सर्विस सेक्टर में भी अच्छी प्रगति हुई,GSDP में इसका योगदान 49.7%रहा। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए कई सुधारवादी कदम उठाए हैं। राज्य में सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम है। नई MSME नीति लागू की गई है।राज्य में संसाधनों की,प्रचुरता स्किल्ड मैनपावर, सबसे सस्ती बिजली, और सुरक्षित वातावरण इसे निवेश का बेस्ट डेस्टिनेशन बनाता है। हैवी इंडस्ट्री के साथ MSME के जरिए रूरल इकोनॉमी को भी मजबूती देने का प्रयास हो रहा है। इसके लिए न्याय पंचायतों में 100 ग्रोथ सेंटर विकसित किए हैं। जैविक खेती के 1000 क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media