Skip to Content

उत्तराखंड : पति-पत्नी पर फायरिंग से दहली देवभूमि, पत्नी की मौत जबकि पति गंभीर घायल

उत्तराखंड : पति-पत्नी पर फायरिंग से दहली देवभूमि, पत्नी की मौत जबकि पति गंभीर घायल

Closed
by August 30, 2019 News

उत्तराखंड में एक पति-पत्नी पर फायरिंग के बाद हड़कंप मचा हुआ है, इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

ये घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना इलाके के माता मंदिर रोड क्षेत्र की है, यहां एक बुटीक संचालिका महिला आशा पति अशोक के साथ रहती थी। बीती रात एक युवक उनके घर आया। उसने घर पर आकर पति-पत्नी पर गोली चला दी, इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को घायल अवस्था में महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के एक रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने आरोप है। रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media