Skip to Content

उत्तराखंड : पूजा के लिए दिल्ली से पहाड़ आ रहा था परिवार, रास्ते में कार खाई में गिरी

उत्तराखंड : पूजा के लिए दिल्ली से पहाड़ आ रहा था परिवार, रास्ते में कार खाई में गिरी

Closed
by October 3, 2019 News

नवरात्रि पूजा के लिए दिल्ली से पहाड़ आ रहे एक परिवार की कार खाई में गिर गई, इस कार में 5 लोग सवार थे, गनीमत है कि किसी की जान नहीं गई। 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें… ( उत्तराखंड : वर्षों से थे बेऔलाद, नवरात्रि में बरसी असीम कृपा, एक साथ पैदा हुई 3 कन्याएं)

ये घटना अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल के पास हिनौला की है, यहां दिल्ली से अल्मोड़ा के सराईखेत आ रही एक आर्टिका कार खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए रामनगर ले जाया गया। घायलों की पहचान मसमोली श्रीगाड़ स्याल्दे निवासी जगत सिंह नेगी (42) पुत्र थान सिंह नेगी, उनकी पत्नी भारती नेगी (33), श्याम सिंह (65) पुत्र बहादुर सिंह नेगी, शाकंबरी देवी (70) पत्नी थान सिंह और अनन्या चौहान (15) पुत्री बसंत चौहान के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार दिन की है और घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया जिससे सभी की जान बच पाई। दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media