Skip to Content

उत्तराखंड : वर्षों से थी औलाद की मुराद, नवरात्रि में एकसाथ पैदा हुई तीन कन्याऐं, देवी का आशीर्वाद मान रहे गांव वाले

उत्तराखंड : वर्षों से थी औलाद की मुराद, नवरात्रि में एकसाथ पैदा हुई तीन कन्याऐं, देवी का आशीर्वाद मान रहे गांव वाले

Closed
by October 3, 2019 All, News

पहाड़ में एक परिवार ऐसा जिसकी वर्षों से कोई संतान नहीं थी, पति-पत्नी हर समय भगवान से यही मांगते रहते थे कि उनकी कोई संतान हो जाए और ईश्वर की कृपा देखिए नवरात्रि में उनके घर में एक साथ तीन-तीन कन्याओं ने जन्म लिया, इसके बाद पूरा परिवार गदगद है और गांव के लोग इन कन्याओं को देवी का रूप मान रहे हैं।

बागेश्वर के कराला पालड़ी गांव में एक महिला ने तीन कन्याओं को जन्म दिया है, कन्याओं के जन्म पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

कराला पालड़ी गांव के भगवत सिंह और हेमा का विवाह पांच साल पहले हुआ था, लेकिन अभी तक उनकी कोई संतान नहीं थी। पति-पत्नी अस्पताल का चक्कर लगाते लगाते थक गए, कई मंदिरों में भी दुआएं मांगते रह गए और अब जाकर उनके घर में तीन तीन कन्याओं ने जन्म लिया है। भगवत सिंह दिल्ली में काम करते हैं, भगवत सिंह के घर में तीन तीन कन्याओं के जन्म लेने से उनके माता-पिता काफी खुश हैं। पूरे गांव में खुशी का माहौल है और गांव वाले तीन तीन कन्याओं का नवरात्रि के वक्त में जन्म लेना देवी की कृपा मान रहे हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media