Skip to Content

उत्तराखंड : पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुआ देव सिंह, फिर गुफा में मिला लहूलुहान, गांव में बना रहस्य

उत्तराखंड : पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुआ देव सिंह, फिर गुफा में मिला लहूलुहान, गांव में बना रहस्य

Closed
by June 18, 2019 News

उत्तराखंड में पहले एक शख्स रहस्यमय तरीके से गांव से गायब हो गया, काफी खोजबीन करने के बाद भी वह व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन फिर एक दिन बाद अचानक ही देव सिंह नाम का ये व्यक्ति गांव के पास के ही जंगल में लहूलुहान पाया गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उसके साथ क्या हुआ यह एक रहस्य बना हुआ है, हल्की बेहोशी की हालत में देव सिंह ने बताया कि उसने क्या देखा था।

ये घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया इलाके की है, यहां शनिवार शाम से लापता जौरासी अंतर्गत ससखेत निवासी व्यक्ति करीब उन्नीस घंटे बाद गांव से दो किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा में लहूलुहान स्थिति में मिला है।दरअसल जौरासी के निकट ग्राम पंचायत उपराड़ी में ससखेत निवासी देवसिंह (42) पुत्र हरसिंह शनिवार शाम पांच बजे अपने घर के निकट खेत में काम करने गया था।

उसके बाद देर रात होने के बावजूद भी वह घर नहीं लौटा, उसके बाद जब परिजन काफी परेशान हो गए तो उन्होंने उसकी खोज शुरू की। इसके बावजूद भी वह नहीं मिला, दूसरे दिन राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगलों में भी उसकी खोजबीन जारी की। देव सिंह पास के ही जंगल में एक गुफा में लहूलुहान स्थिति में पाया गया। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।। देव सिंह का लापता होना और गुफा में पाया जाना एक रहस्य बन गया है। हल्की बेहोशी की स्थिति में देव सिंह ने बताया कि उसने कोई जानवर देखा था और उसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि हो सकता है देव सिंह पहाड़ी से गिर गया हो और कोई जानवर उसे खींचकर गुफा में ले गया। देव सिंह के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक-सांस्कृतिक विषयों के वेब पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media