Skip to Content

उत्तराखंड में थाने में भिड़े कांग्रेस और बीजेपी, पत्थरबाजी मेंं कुछ घायल

उत्तराखंड में थाने में भिड़े कांग्रेस और बीजेपी, पत्थरबाजी मेंं कुछ घायल

Be First!
by November 28, 2018 News

देहरादून के रायपुर थाने में बुधवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हंगामे के दौरान पत्थर भी चले, जिस पर पुलिस को भीड़ तितर बितर करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। बावजूद इसके दोनों पक्ष थाने के अंदर आमने सामने डटे रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जहां थाने के भीतर धरने पर बैठ गए, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने के लिये विधायक उमेश शर्मा काऊ पहुंच गए।

निकाय चुनाव परिणाम के बाद 20 नवम्बर को विजय जुलूस के दौरान एमडीडीए डालनवाला कॉलोनी में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। यहाँ से कांग्रेस प्रत्याशी जीती थी। आरोप है कि भाजपाइयों के घरों में पटाखे छोड़ने के साथ ही पथराव किया गया। जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर विजय जुलूस पर पथराव करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ रायपुर थेन में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ भाजपा की शिकायत पर ही कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर थाने का घेराव करने पहुंचे। उनके साथ दिनेश अग्रवाल, सूर्यकांत धस्माना, राजकुमार, लाल चंद शर्मा, गोदावरी थापली, दीप बोहरा, प्रभुलाल बहुगुणा समेत कई वरिष्ठ नेता थे, जबकि भाजपा से छात्र राजनीति से जुड़े नेता पहले से ही थाने के गेट पर पहुंच गए थे, थाने के अंदर घुसने को लेकर यहां पहले यहाँ दोनों पक्षों में झड़प हुई। कांग्रेसी थाने के अंदर धरने पर बैठ गए, जबकि पुलिस ने भाजपाइयों को थाना परिसर में ही रोक दिया। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी चल रही थी कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पहुंच गए। आरोप है कि इस बीच कांग्रेस की तरफ से पत्थर फेंके गए, जिससे दो भाजपाई चोटिल हो गए। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकार थी, बावजूद इसके टकराव जारी रहा।

साभार ntinews.com

(हमसे जुड़ने के लिए CLICK करें और हमारे फेसबुक पेज को LIKE या Follow करें )

( आप भी अपने विभिन्न विषयों पर आर्टिकल हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें )

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media