Skip to Content

ब्रिटेन से विजय माल्या को भारत को सौंपने की मंजूरी, मुंबई की आर्थर रोड जेल स्वागत के लिए तैयार

ब्रिटेन से विजय माल्या को भारत को सौंपने की मंजूरी, मुंबई की आर्थर रोड जेल स्वागत के लिए तैयार

Be First!
by December 10, 2018 News

शराब कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत से भाग गए विजय माल्या को अब भारतीय शिकंजे में फंसना होगा। दरअसल विजय माल्या ब्रिटेन में लंदन में रह रहा था और अब लंदन की एक अदालत ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने की इजाजत दे दी है। दरअसल विजय माल्या ने लंदन की अदालत में कहा था कि भारत में जेलों की स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए उसे भारत नहीं भेजा जाना चाहिए, लेकिन भारतीय एजेंसियों ने न सिर्फ वहां पर भारत की अच्छी जेलों की दलील दी, बल्कि मुंबई की आर्थर रोड जेल का वीडियो भी दिखाया। इस सब के बाद लंदन की कोर्ट में विजय माल्या को भारत भेजने पर अपनी सहमति दे दी।

करीब 9000 करोड रुपए की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे विजय माल्या को जब लंदन की कोर्ट में पेश किया गया तो उसके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थींं। भारत की ओर से सीबीआई लंदन की कोर्ट में अपना पक्ष रख रही थी। इधर मुंबई की आर्थर रोड जेल में विजय माल्या को रखने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं सीबीआई भी लंदन की कोर्ट के इस फैसले से काफी खुश है।

अगुस्तावेस्टलैंड केस में मुख्य बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाने के बाद विजय माल्या को भारत लाना भारतीय एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Mirror News

(लगातार हमारे अपडेट पाने के लिए नीचे हमारे Like बटन को क्लिक करें)

( अपने आर्टिकल mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media