Skip to Content

एक बार फिर हो सकती है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, पढ़िए क्यों

एक बार फिर हो सकती है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, पढ़िए क्यों

Be First!
by December 10, 2018 cinema/Lifestyle

पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहे हैं, वैसे तो ये खूबसूरत जोड़ा दो बार शादी कर चुका है लेकिन अब ऐसी भी खबर है कि ये कपल फिर से शादी कर सकता है, जिसके पीछे कारण दुबई है, दरअसल प्रियंका और निक, दोनों को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर शादी करने का न्यौता मिला है, हालांकि, इस बारे में दोनों की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि इम्मार दुबई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें निक- प्रियंका को बुर्ज खलीफा पर एक बार फिर से शादी करने का ऑफर दिया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि शादी से जुड़ी सारी तैयारियां कंपनी की ओर से की जाएगी। इस शादी के जरिए वे पूरी दुनिया को निक और प्रियंका की लवस्टोरी के बारे में बताना चाहते हैं।

बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को शादी कर चुके प्रियंका और निक का वेडिंग रिसेप्शन 4 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ, जिसमें पीएम मोदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए, अब पीसी और निक अगला रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जिसमें बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल होंगी, जो कि 20 दिसंबर को हो सकता है।

गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘टेकन… विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।’ इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

साभार – ntinews.com

Mirror News

(लगातार हमारे अपडेट पाने के लिए नीचे हमारे Like बटन को क्लिक करें)

( अपने आर्टिकल mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media