Skip to Content

उत्तराखंड शीतकालीन सत्र के पहले दिन करीब 2452 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, एनडी तिवारी को भी दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड शीतकालीन सत्र के पहले दिन करीब 2452 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, एनडी तिवारी को भी दी श्रद्धांजलि

Be First!
by December 4, 2018 News

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई, उसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने अनुपूरक बजट पेश किया। यह अनुपूरक बजट 31 मार्च 2019 तक सरकार के विभिन्न कार्यों के लिए लाया गया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने 2452 दशमलव 41 करोड़ का अनुपुरक बजट सदन में पेश किया। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, चिकित्सा सेवाओं, कृषि और सड़क निर्माण पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना और दूसरी सड़कों के निर्माण के लिए 290 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है, वहीं अटल आयुष्मान योजना के लिए ₹71 करोड़ की व्यवस्था की गई है। कृषि-उद्यान और पशुपालन के लिए करीब ₹36 करोड़, जबकि सर्व शिक्षा अभियान के लिए ₹20 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

1. कृषि विभाग को कुल 364.45 करोड़ रूपये (उद्यान विभाग को-13.27, पशुपालन 40.02 एव कृषि 311.18 करोड़ रूपये) आवंटित किये गये।
2. ग्राम्य विकास को कुल 218.17 करोड़ रूपये।
3. शिक्षा विभाग को कुल 206.06 करोड़ रूपये।
4. जलापूर्ति विभाग को कुल 184.19 करोड़ रूपये।
5. चिकित्सा विभाग को कुल 166.13 करोड़ रूपये।

राजस्व मद से 1706.25 एवं पूंजी मद में कुल 746.16 करोड़ रूपये सम्मिलित है।

Mirror News

(हमसे जुड़ने के लिए नीचे हमारे Like बटन को क्लिक करें)

( अपने आर्टिकल mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media