Skip to Content

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, जार्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, जार्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Closed
by January 26, 2020 News

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। एमसी मैरीकॉम सहित यह पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा।16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इस साल भारत रत्न का ऐलान नहीं किया गया है। छन्नूलाल मिश्रा और मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ को इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

विश्वेशतीर्थ स्वामीजी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिलेगा। मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), आनंद महिंद्रा, पीवी सिंधु समेत 16 को पद्म भूषण दिया जाएगा। कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर, सुरशे वाडकर, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत 118 लोगों पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है। लखनऊ के इतिहासकार और पत्रकार योगेश प्रवीण, असम के इतिहासकार जोगेंद्र नाथ फूकन को पद्म श्री चुना गया गया है। क्रिकेटर जहीर खान, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू राय को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media