Skip to Content

उत्तराखंड के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदकों की हुई घोषणा

उत्तराखंड के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदकों की हुई घोषणा

Closed
by January 26, 2020 News

भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति पदक के तहत पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को वीरता पदक से नवाजा जाता है। इस बार उत्तराखंड के भी सात पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, इनमें नैनीताल के उप निरीक्षक त्रिलोचन जोशी को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। विजिलेंस के सीओ मोहम्मद इकबाल फातेह, पुलिस मुख्यालय पर तैनात सीओ रमेश कुमार पाल, इंस्पेक्टर वीरेन्द्र दत्त उनियाल, एटीसी के उप निरीक्षक मोहन गिरी, 31वीं वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर दिनेश चंद और हरिद्वार में तैनात उप निरीक्षक विशेष श्रेणी विक्रम सिंह को सराहनीय सेवाओं पर पुलिस पदक मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा पदक मिले हैं, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्र शासित पुलिस कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियानों में निरंतर शामिल रही है, जिसे तीन शीर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिले हैं, इसके अलावा सीआरपीएफ के एक जवान को मरणोपरांत राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। जम्मू कश्मीर पुलिस को वीरता के लिए 105 पुलिस पदक की भी घोषणा की गई है। ٖसीआरपीएफ को 75 राष्ट्रपति पुलिस पदक मिले हैं। केंद्र शासित क्षेत्र में आतंकवाद रोधी ड्यूटी में सीआरपीएफ भी तैनात है। झारखंड पुलिस को 33 पुलिस पदक दिए गए हैं। इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media