Skip to Content

उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी में बगावत, विधायक ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी में बगावत, विधायक ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

Closed
by January 26, 2020 News

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की 242 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित करने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में एक वरिष्ठ विधायक ने बगावत कर दी है। विधायक ने कांग्रेस छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है। प्रीतम सिंह की इस कार्यकारिणी में 22 उपाध्यक्ष, 31 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, 98 सचिव और 90 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। 

कार्यकारिणी घोषित करने के ठीक बाद उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हरीश धामी ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। धारचूला विधायक हरीश धामी ने नई प्रदेश कमेटी में सौंपे गए प्रदेश सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। धामी ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। उधर, इस विवाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सकते में हैं। धामी का नाम विशेष आमंत्रित सदस्य सूची से काटकर प्रदेश सचिव के तौर पर शामिल करने से खफा प्रीतम सिंह ने कहा कि यह राजनीतिक साजिश है। सूची में ऐसा बदलाव करने वाले का चेहरा बेनकाब होना चाहिए। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media