Skip to Content

इस हफ्ते का अपना राशिफल जानिए टैरो कार्ड के जरिए, आचार्य नंदिता के साथ

इस हफ्ते का अपना राशिफल जानिए टैरो कार्ड के जरिए, आचार्य नंदिता के साथ

Closed
by July 2, 2023 Culture

2 July. 2023. साप्ताहिक टैरो भविष्यफल  

(  १ जुलाई   – ७  जुलाई   २०२३) नन्दिता पाण्डेय ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ कोच 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं समय अनुकूल होता जाएगा एवं प्रोजेक्ट भी समय पर पूर्ण होते जाएँगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं आप अपने साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल होता जाएगा एवं धन लाभ होगा। सेहत में तंदुरुस्ती रहेगी एवं कोई पुरानी हेल्थ एक्टिविटी दोबारा से शुरू करने का मन बन सकता है। परिवार में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं  परिवार से संबंधित कोई सुखद समाचार भी प्राप्त होगा। यात्राओं में साधारण सफलता प्राप्त होगी एवं इन्हें टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। 
शुभ दिन :      १,२,३,४

वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
आर्थिक मामलों में थोड़ा सा रिस्क लेकर निवेश करेंगे तो बेहतर परिणाम सामे आएँगे। कार्य क्षेत्र में सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से सुधार आएगा। प्रेम संबंध में वैसे तो रोमांस की एंट्री रहेगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर परिणाम सामने आएँगे। परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे एवं किन्ही दो निर्णयों के बीच मन कन्फ़्यूज़्ड रहेगा। सेहत की तरफ ध्यान दें एकी आवश्यकता है एवं किसी मातृतुल्य महिला की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा साधारण सफलता प्राप्त होगी एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत बेवजह के वाद विवाद से बचें तो बेहतर होगा। 
शुभ दिन :   १,५
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जायंगे। आर्थिक मामलों में भी समय उत्तम है एवं धन वृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आके द्वारा किए गए प्रयास आपके लिए भविष्य में अच्छी सेहत लेकर आएँगे। प्रेम संबंध में सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। यात्राओं द्वारा शनै शनै सफलता के संयोग बन रहे हैं। सप्ताह के अंत में भावनात्मक कारणों की वजह से मानसिक व्यथा बड़ सकती है।  
शुभ दिन : १,२,३,५

कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
यह सप्ताह परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करने वाला सप्ताह है। आपको अपने परिवार से संबंधित कोई सुखद समाचार भी इस सप्ताह मिल सकता है। आर्थिक मामलों में फोकस की आवश्यकता है तभी उन्नति होगी। सेहत में भी एक नयी शुरुआत आपके लिए तंदुरुस्ती के द्वार खोलेगी। कार्य क्षेत्र में बेचैनी बड़ सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए इस तरह फोकस करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में अकेलापन महसूस कर सकते हैं।सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे।  
शुभ दिन : ४,५,७

सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान भी बड़ेगा। आप अपने प्रोजेक्ट से संबंधित किसी यात्रा द्वारा भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह यात्राओं को ध्यान से करें अन्यथा किसी अपने से धोखा भी मिल सकता है। आर्थिक व्यय की स्तिथियाँ बन रही हैं एवं अपने से छोटों पर आपका व्यय अधिक रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बुजुर्ग की वजह से आपसी मतभेद भी उत्पन्न  हो सकते हैं। सेहत में तंदुरुस्ती लानी है तो आपको अपनी तरफ से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख सौहार्द तो बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मन संशय में रहेगा। सप्ताह के अंत में अपने जीवन में भविष्योन्मुखी रहेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। 
शुभ दिन : २,५
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
कार्य क्षेत्र में उत्तम परिणाम सामने आएंगे एवं आपको अपने प्रोजेक्ट को सफल बनाने में किसी ऐसी महिला की मदद मिल सकती है जिनकी रौबीली पर्सनालिटी है। आर्थिक मामलों में भी शुभ समय रहेगा एवं धन लाभ के अच्छे चांसेस बन रहे हैं। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ ओहत जाएगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्रा सफल रहेंगी। सेहत को लेकर चिंता अधिक रहेगी एवं मांसपेशियों में दर्द बड़ सकते हैं। दिल के मरीज हैं तो अपनी सेहत की तरफ़ ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में हालांकि जीवन में अकेलापन महसूस होगा एवं ऐसा प्रतीत होगा की लाइफ़ में आपको वो सब नहीं मिल रहा है जिसके आप हकदार हैं। 
शुभ दिन : १,२,३,६तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा एवं धन लाभ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने निवेशों को लेकर कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। सेहत में भी नयी हेल्थ एक्टिविटी की तरफ आकर्षण बढ़ेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सुख समरूधड़ि के संयोग बनते जाएँगे। प्रेम संबंध में बरती गयी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाने की कोशिश करें तो बेहतर होगा। 
शुभ दिन :  ३,४,६

वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में समय धीरे धीरे अनुकूल होता जाएगा एवं धन लाभ रहेंगे। यह सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार लेकर आ रहा है एवं आंतरिक स्फूर्ति एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं आप किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में किसी युवा को लेकर मन परेशान हो सकता है। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में बेचैनी अधिक रहेगी एवं मन दुखी रहेगा। परिवार में भी किसी युवा को लेकर चिंता अधिक करेंगे। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा एवं आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखी समय व्यतीत करेंगे। 
शुभ दिन :  २,४,६,७

धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
इस सप्ताह धन समबंधित मामलों में सुधार रहेंगे एवं धन लाभ के कई संयोग बनते जाएँगे। नए निवेश करने के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है।इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएँगे एवं आप जितना इस तरफ़ फोकस के साथ कोई हेल्थ ऐक्टिविटी करेंगे उतना बेहतर परिणाम सामने आएगा। कार्य क्षेत्र में तकलीफ़ उठानी पड़ सकती है एवं बेचैनी भी अधिक रहेगी। प्रेम संबंध में मायूसी छाई रहेगी एवं किसी ना किसी बात को लेकर मन दुखी रहेगा। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके विपरीत परिणाम देंगे। 
शुभ दिन : ३,४,५

मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं रचनात्मक कार्यों द्वारा सफलता मिलती जाएगी। आर्थिक मामलों में आपके द्वार आँकिये गए लगातार प्रयास अंत में आपके लिए सफलते के द्वारा खोलेंगे। सेहत में भी सुधार आढ़ेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। आप किसी नई हेल्थ एक्टिविटी की तरफ आकर्षित हो सकते हैब। परिवार में किए गए वादे इस सप्ताह तब तक पूरे नहीं होंगे जब तक आप एक बैक अप प्लान के साथ आगे नहीं बढ़ते हैं। यात्राओं द्वारा कष्ट होंगे एवं उन्हें अवॉइड करें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध में वैसे तो सब बढ़िया रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। सप्ताह के अंत में शांति एवं सुकून महसूस होगा एवं आप काफ़ी रिलैक्स रहेंगे।  
शुभ दिन : २,४,७
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी मातृतुल्य महिला की मदद से जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी। आर्थिक मामलों में भी नए निवेश आपके हक़ में परिणाम देंगे एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएँगे। प्रेम संबंध में एक नई शुरुआत आपकी लव लाइफ में सुख समृद्धि के संयोग बना रही है एवं लव लाइफ रोमांटिक भी रहेगी। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा एवं सुकून महसूस होगा। संतान संबंधित कोई सुखद समाचार  इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है।यात्राओं को आप इस सप्ताह अवॉइड करें तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। सप्ताह के अंत में अपने इंटूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आते जाएगा। 
शुभ दिन :  १,२,३,५
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )

यह सप्ताह यात्राओं के लिए शुभ सप्ताह है एवं यात्राओं द्वारा काफी सफलता भी हासिल होगी। सेहत में भी शनै शनै सुधार आते जाएँगे। आर्थिक उन्नति के लिए आपको अपनी तरफ से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है तभी जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम संबंध में किसी महिला की वजह से भी आपसी खटास बड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में भी अहं के टकराव बड़ेंगे या फिर किसी महिला की वजह से कष्ट बड़ सकते हैब। सप्ताह के अंत में हालांकि समय बदलेगा एवं जीवन में सुख शांति महसूस होगी। 
शुभ दिन : ६,७

आचार्य नंदिता पान्डे

nandita.pandey@gmail.com

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media