सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का ‘नारी शक्ति वन्दन अधिनियम’ पर राष्ट्र के नाम संबोधन सुना, कहा कांग्रेस और सहयोगी दलों की सच्चाई हुई बेनकाब
18 April 2026. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुना, इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि “शासकीय आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। अपने उद्बोधन में उन्होंने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों की सच्चाई को देश के सामने उजागर करते हुए उनके महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब किया। महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को पारित न होने देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह देश की नारी शक्ति के राजनीतिक सशक्तिकरण की भ्रूण हत्या के समान है। सदन में इस महत्वपूर्ण विधेयक के गिरने के बाद जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा मेजें थपथपाकर जश्न मनाया गया, वह उनकी संवेदनहीनता और बेशर्मी को दर्शाता है। देश की मातृशक्ति इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगी। निश्चित ही आने वाले समय में देश की महिलाएं इस अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से उत्तर देंगी।”
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)
