Skip to Content

Home / समाचारPage 790

मुख्यमंत्री ने बजट को बताया विपरीत परिस्थितियों में भी समावेशी, प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय बजट 2021-22 पर बोलते हुए कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में बहुत ही समावेशी बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री जी की मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई देती है। मुख्यतः 6 स्तम्भों पर आधारित इस बजट में आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार सृजन के साथ ही गांवों…

Uttarakhand राजपथ दिल्ली में झांकी में शामिल कलाकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 26 जनवरी को राज्य का गौरव बढ़ाया था

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ, दिल्ली में उत्तराखण्ड की झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजपथ पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से ‘‘केदारखण्ड’’ की झांकी प्रस्तुत की गई। उत्तराखण्ड की झांकी को देश में तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झांकी के सभी 12 कलाकारों को 25-25…

पिथौरागढ़ : 10 दिन से लापता छात्रा हल्द्वानी से बरामद, दो लोग हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सीमांत क्षेत्र बलुवाकोट से दस दिन पहले से लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने थाना लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड से बरामद कर लिया है। नाबालिग को भगा ले जाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पाक्सो, एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बीती 21 जनवरी को बलुवाकोट क्षेत्र की…

60 साल से गुफा में रह रहे थे बाबा, राम मंदिर निर्माण को दिया 1 करोड़ का चेक

ऋषिकेश के स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच के कर्मचारी उस समय हैरान रह गए जब 60 साल से गुफा में रहने वाला 83 वर्षीय एक संत स्वामी शंकर दास एक करोड़ का चेक लेकर पहुंचे। जब उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि ये एक करोड़ रुपए मैं भगवान श्री राम के मंदिर के लिए दान देने आया हूं । जब बैंक कर्मचारियों ने उनका अकाउंट चेक किया…

मन की बात : पीएम बोले, 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में, 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ। प्रधानमंत्री ने भारत में चल रहे दुनिया सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को भारत की आत्मनिर्भरता के प्रतीक के साथ साथ भारत के आत्मगौरव का भी…

सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, अब पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल

भारत में सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 1 फरवरी से देशभर में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत दे दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि फरवरी में सिनेमा हॉल 100 प्रतिशत क्षमता से खुल सकते हैं। दो शो के बीच में थोड़ा समय रहेगा ताकि एकदम भीड़ ना हो। प्रकाश जावडेकर…

Uttarakhand भीषण कार दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, गहरी खाई में गिरा वाहन

जनपद टिहरी के ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पानी थाना क्षेत्र में देवप्रयाग के बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उक्त वाहन (HR 26 CF 0719) में सवार व्यक्ति पौड़ी गढ़वाल से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे, जो अरकनी पोड़ी गढ़वाल से किसी रिश्तेदार की अन्त्येष्टि में सम्मिलित होने के पश्चात वापिस आ रहे थे। मौके…

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में 6 से 12 के स्कूल खुलने की तारीख तय, दूसरे फैसले भी पढ़ें

उत्तराखंड कैबिनेट ने फैसला किया है कि 8 फरवरी से राज्य में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विद्यालय खोले जायेंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए आदेश जारी करेगा । इसके अलावा कैबिनेट ने जो फैसले लिए वो इस प्रकार हैं…. 1 मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को खुशखबरी, 100 दिन का काम करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा, सरकार को 18 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।2-…

Uttarakhand आबकारी नीति में परिवर्तन, अब ऐसे मिलेंगी शराब की दुकानें, टाइमिंग भी पढ़ लीजिए

उत्तराखंड सरकार ने आबकारी नीति में परिवर्तन करते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब शराब की दुकान 2 साल के लिए दी जाएंंगी। ई टेंडरिंग से दुकानों का आवंटन होगा। देसी शराब की दुकानों में बियर कंपलसरी बिकेगी। फैसला हुआ है कि शराब की दुकानों में 40 हजार से 50 हजार तक शुल्क बढ़ाया जाएगा। आज कैबिनेट में ये बड़ा फैसला लिया गया है। इससे राज्य सरकार के राजस्व में…

प्रदेश के 25 हजार किसानों को वितरित किये जायेंगे 3 लाख तक के बिना ब्याज के ऋण, मुख्यमंत्री देहरादून से करेंगे इसकी शुरुआत

प्रदेश में आगामी 6 फरवरी को पं. दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 25 हजार किसानों को बिना ब्याज के 3 लाख तथा समूहों को 5-5 लाख का ऋण वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम राज्य मुख्यालय के साथ ही प्रदेश के विकास खण्ड स्तर पर आयोजित किया जायेगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री देहरादून में किसान भवन के निकट मैदान में इस योजना का शुभारम्भ करेंगे। इस सम्बन्ध…

Loading...
Follow us on Social Media